PlayBreaking News

विधायक कमलेश्वर करेंगे LLM : देश की टॉप लॉ यूनिवर्सिटी NLIU भोपाल में मिला प्रवेश, संविधान और प्रशासनिक विधि पर करेंगे रिसर्च  

मप्र में इकलौते गैर भाजपाई-कांग्रेसी, विधायक कमलेश्वर डोडियार अब कानून की पढ़ाई में एक डिग्री और लेंगे। डोडियार ने भोपाल की द नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) में एडमिशल मिला है। कमलेश्वर रतलाम जिले की सैलाना सीट से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक हैं।
Follow on Google News
देश की टॉप लॉ यूनिवर्सिटी NLIU भोपाल में मिला प्रवेश, संविधान और प्रशासनिक विधि पर करेंगे रिसर्च   

भोपाल। सैलाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एक बार फिर अपनी अलग पहचान कायम करते हुए देश की प्रतिष्ठित द नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) भोपाल में एलएलएम (LLM) के लिए प्रवेश लिया है। विधायक डोडियार ने देश की कठिन मानी जाने वाली CLAT PG परीक्षा उत्तीर्ण कर संविधान एवं प्रशासनिक विधि पाठ्यक्रम में एडमिशन लिया है। यह कोर्स एक वर्षीय मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम है। आमतौर पर जनप्रतिनिधि सक्रिय राजनीति के बाद पढ़ाई से दूरी बना लेते हैं, लेकिन विधायक डोडियार ने विधायकी के साथ उच्च शिक्षा और रिसर्च का रास्ता चुना है। इससे युवाओं के बीच भी सकारात्मक संदेश गया है कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए भी शिक्षा को निरंतर जारी रखा जा सकता है।

पढ़ाई के साथ विधायकी में बनाएंगे संतुलन

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें यह सफलता जनता के आशीर्वाद और लगातार मेहनत से मिली है। उन्होंने कहा कि अब वे विधायकी के साथ-साथ संविधान और प्रशासनिक कानून के क्षेत्र में रिसर्च करेंगे। भोपाल के केरवा डेम क्षेत्र में उनका नया ठिकाना रहेगा, जहां से वे पढ़ाई और विधानसभा दोनों जिम्मेदारियों का संतुलन बनाएंगे।

ये भी पढ़ें: जबलपुर: 3 साल में क्षतिग्रस्त हुआ ₹400 करोड़ का ब्रिज, हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

विधानसभा और क्षेत्रीय विकास को मिलेगा फायदा 

डोडियार का मानना है कि भोपाल में रहकर पढ़ाई करने का निर्णय राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। चूंकि भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी है, इसलिए विधानसभा सत्रों, विभागीय बैठकों और शासन स्तर के कार्यों में उनकी मौजूदगी और सक्रियता बढ़ेगी। इससे सैलाना क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और आदिवासी विकास से जुड़े प्रस्तावों एवं स्वीकृतियों को तेजी मिलने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि वे राजधानी में रहकर वे विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों से सीधे संवाद कर सकेंगे, जिससे क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण में भी सहूलियत होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्णय डोडियार की शिक्षित और विकासपरक जनप्रतिनिधि” की छवि को और मजबूत करेगा।

क्या है CLAT PG परीक्षा? 

CLAT PG यानी Common Law Admission Test -Post Graduate देश की राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में LLM पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलता है। यह परीक्षा Consortium of National Law Universities द्वारा आयोजित की जाती है और इसे देश की कठिन विधि परीक्षाओं में शामिल माना जाता है। इस परीक्षा में संवैधानिक कानून, प्रशासनिक कानून, न्यायशास्त्र, आपराधिक कानून, संविदा कानून और अन्य कानूनी विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Chattisgarh: पुलिस प्रमोशन पर बिलासपुर हाईकोर्ट की रोक, प्रमोशन प्रक्रिया जारी लेकिन नियुक्ति पर रोक

दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रेजुएट हैं विधायक

विधायक डोडियार का अच्छे स्कोर के साथ NLIU भोपाल की टॉप ब्रांच में चयन होना उनकी शैक्षणिक क्षमता और मेहनत को दर्शाता है। विधायक कमलेश्वर डोडियार देश की राजधानी में स्थित प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी के कैंपस लॉ सेंटर से लॉ ग्रेजुएट हैं। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts