PlayBreaking News

युवती को 10 फीट तक घसीट कर पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार: मामूली विवाद में सड़क पर हुआ था बवाल,

Follow on Google News
मामूली विवाद में सड़क पर हुआ था बवाल,
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के नौलखा चौराहे पर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला ‘हैवान’आरोपी  को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरपी ने  परिचित युवती को बीच सड़क पहले बेरहमी से पीटा, फिर जमीन पर पटककर उसका हाथ मरोड़ा और करीब 10 फीट तक घसीटता रहा। तपती धूप में युवती दर्द से चीखती रही, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा। पूरी वारदात कैमरे में कैद हुई और VIDEO वायरल होते ही शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी राहुल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

    सड़क पर गुंडागर्दी, युवती को बनाया शिकार
    पुलिस के मुताबिक पीड़िता सीमा, सनावद की रहने वाली है और फिलहाल मूसाखेड़ी क्षेत्र में रह रही है। उसका आरोपी राहुल वर्मा से परिचय था। बताया जा रहा है कि कुछ समय से युवती ने राहुल से दूरी बना ली थी, जिससे आरोपी बौखला गया। इसी बात पर विवाद हुआ और बीच सड़क उसने हमला बोल दिया। आरोप है कि राहुल युवती को जबरन अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन इनकार करने पर वह हिंसक हो गया।

    संबंधित खबर: सरेआम हैवानियत! युवती को पीटा, घसीटा… बीच सड़क ‘हैवानियत’ का VIDEO वायरल

    जमीन पर गिराया, हाथ मरोड़ा, 10 फीट तक घसीटा

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने युवती को जमीन पर गिराया, हाथ मरोड़ते हुए सड़क पर घसीटा और खुलेआम दबंगई दिखाता रहा। इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

     

    भीड़ भड़की, आरोपी की सड़क पर धुनाई
    जब युवती की चीखें बढ़ीं तो राहगीरों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बीच-बचाव कर युवती को छुड़ाया और आरोपी राहुल की पिटाई कर दी। इसी बीच घटना का वीडियो पुलिस तक पहुंचा और भंवरकुआं पुलिस हरकत में आ गई।

    युवती ने लगाया अवैध वसूली का आरोप
    पूछताछ में युवती ने दावा किया कि राहुल रुपयों के लेनदेन को लेकर दबाव बना रहा था और अवैध वसूली के लिए मारपीट कर रहा था। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी मोबाइल लोकेशन के आधार पर की गई। पुलिस ने राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    माफी मांगते आरोपी का दूसरा VIDEO भी सामने आया
    घटना के बाद आरोपी राहुल का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कान पकड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है। लेकिन वायरल VIDEO ने उसकी गुंडागर्दी की पूरी पोल खोल दी है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts