सरेआम हैवानियत! युवती को पीटा, घसीटा… बीच सड़क ‘हैवानियत’ का VIDEO वायरल

Follow on Google News
 युवती को पीटा, घसीटा… बीच सड़क ‘हैवानियत’ का VIDEO वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के नवलखा चौराहे के पास दिनदहाड़े एक युवती के साथ सरेआम मारपीट और सड़क पर घसीटने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बीच सड़क युवक की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि राहुल वर्मा नाम के युवक ने विवाद के बाद युवती को न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि सड़क पर घसीटते हुए दहशत फैला दी। घटना के बाद पीड़िता ने भंवरकुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

    जानकारी के मुताबिक घटना रविवार दोपहर पालदा रोड क्षेत्र की है, जहां सनावद निवासी युवती और आरोपी राहुल वर्मा के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। कहासुनी इतनी बढ़ी कि आरोपी ने आपा खो दिया और बीच सड़क युवती पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने युवती को धक्का दिया, पीटा और सड़क पर घसीटते हुए दबंगई दिखाई।

     

    सड़क पर गुंडागर्दी, राहगीरों ने बचाई जान
    घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने जब युवती को बचाने की कोशिश की, तब जाकर आरोपी का हमला रुका। अगर लोग बीच-बचाव नहीं करते तो मामला और गंभीर हो सकता था। घटना के दौरान कई लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    पैसों के विवाद में हिंसा या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस
    आरोपी का दावा है कि युवती ने उसके पैसे नहीं लौटाए, इसी को लेकर विवाद हुआ। हालांकि पुलिस पूरे मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

    VIDEO वायरल होते ही हरकत में पुलिस
    घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर भी दबाव बढ़ गया है। भंवरकुआ थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। पुलिस अब वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts