केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, पुराना वीडियो किया पोस्ट

Follow on Google News
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गया। शनिवार को करीब एक घंटे तक यह स्थिति बनी रही। हैकर ने इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर श्रेया अरोरा रख दिया। साथ ही एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर किया, जो उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए दिया था। बता दें कि मंत्री सिंधिया के साथ पहले भी ऐसा हो चुका है। [caption id="attachment_11662" align="aligncenter" width="840"] सिंधिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम श्रेया अरोरा रख दिया गया था और पुराना वीडियो भी पोस्ट किया था।[/caption]

फेसबुक अकाउंट भी हुआ था हैक

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंस्टाग्राम आईडी को सुबह करीब 10:45 बजे हैक कर लिया गया। उसी समय जब वे दिग्विजय सिंह के इलाके राघौगढ़ में जा रहे थे। सिंधिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम श्रेया अरोरा रख दिया गया था। पुराना वीडियो भी पोस्ट किया था। सिंधिया ने मार्च 2020 में भाजपा ज्वाइन की। उन्हें अगस्त 2021 में केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। तब भी उनका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ था। तब भी एक पुराना वीडियो पोस्ट हुआ था। इसी तरह पिछले साल जब उनका राज्यसभा में चुनाव हुआ तब भी उनके फेसबुक अकाउंट पर ऐसा ही कुछ हुआ था। इन वीडियो में सिंधिया भाजपा सरकार की कमियां गिनाते दिखाई दिए थे। ये भी पढ़े: Omicron Variant: भोपाल में इज्तिमा के आयोजन पर संकट, विदेशी जमातियों से ओमिक्रॉन वेरियंट का खतरा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts