इंदौरमध्य प्रदेश

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किए महाकाल के दर्शन : बोले- काशी के बाद उज्जैन का नाम पूरे देश में होगा प्रचारित, विस्तारीकरण के कार्यों का किया निरीक्षण

मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह गुरुवार को उज्जैन दौरे पर पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल मंदिर के दर्शन किए। साथ ही महाकाल मंदिर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। जून महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल मंदिर विस्तारीकरण की योजना के प्रथम फेज का लोकार्पण करेंगे। मंत्री सिंह ने कहा कि काशी के बाद उज्जैन का नाम पूरे देश में प्रचारित होगा।

ये भी पढ़ें: MP ऑटो शो-2022 : मंत्री दत्तीगांव बोले- प्रदेश में जीडीपी ग्रोथ अच्छी है, मंत्री सिलावट ने कहा- औद्योगिक क्षेत्र में देश का केंद्र बिंदु बनेगा इंदौर

मंत्री सिंह ने विकास कार्यों का लिया जायजा

प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को उज्जैन दौरे पहुंचे। जहां उन्होंने सपरिवार गर्भ गृह में भगवान महाकाल के दर्शन लाभ लिए। मंदिर के पुजारी ने पूजन-अभिषेक करवाया। इसके बाद मंत्री सिंह ने स्मार्ट सिटी के तहत श्री महाकालेश्वर मंदिर के विस्तार योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फेसिलिटी सेंटर-2 से शुरुआत की और महाकाल कॉरिडोर को देखा। इसके बाद लोटस पोंड, त्रिवेणी संग्रहालय के निकट बनाई गई अलग-अलग प्रतिमाओं और बड़े रूद्र सागर के गहरीकरण के कार्य को देखा। वहीं सभी कार्यों के बारे में कलेक्टर आशीष सिंह ने मंत्री भूपेंद्र सिंह को पूरी जानकारी दी गई। वहं मंत्री सिंह ने फेज-1 और फेज-2 का कार्य 15 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम कमलनाथ ने दिया सबसे अहम पद से इस्तीफा, गोविंद सिंह को मिली ये जिम्मेदारी

कलात्मक मूर्तियां सजीव लगती है : मंत्री सिंह

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति पावन धरा पर आने वाले हैं। इसकी सीएम साहब को स्वीकृति मिली है। शेष और जरूरी कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। मंत्री सिंह ने कहा कि इन कार्यों में सांस्कृतिक इतिहास की झलक मिलती है। यहां बनाई गई कलात्मक मूर्तियां सजीव लगती है। कार्य पूर्ण होने और इसके लोकार्पण के बाद निश्चित रूप से उज्जैन के धार्मिक पर्यटन में वृद्धि होगी। उज्जैन का नाम काशी के बाद संपूर्ण देश में प्रचारित होगा।

गौरतलब है कि महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए पीएम मोदी का उज्जैन आगमन प्रस्तावित है। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मई में उज्जैन आ सकते हैं। वे महाकाल दर्शन भी करेंगे।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button