ताजा खबरराष्ट्रीयव्यापार जगत

Microsoft Outage : भारत में पूरी तरह ठीक हो गया एयरलाइन सिस्टम! माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर आया सिविल एविएशन मिनिस्ट्री का बयान

नई दिल्ली। दुनियाभर में शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट में क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण कंप्यूटर सिस्टम प्रभावित होने के बाद अब सर्विसेज धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। भारत के सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा कि, सभी एयरपोर्ट पर एयरलाइन सिस्टम नार्मल रूप से काम करने लगे हैं। फ्लाइट ऑपरेशन सही हो गया है।

शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 को Microsoft Global आउटेज के कारण सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक करीब 15 घंटों तक माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्ट पर चलने वाले 95 प्रतिशत कंप्यू टर ठप हो गए। इससे दुनियाभर में हजारों फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। शेयर बजार, हॉस्पिटल, टीवी चैनल, कॉल सेंटर, आई सर्विस समेत बैंक और अन्य ठप हो गए।

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री का बयान

भारत के सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा कि, सभी एयरपोर्ट पर सुबह 3 बजे से एयरलाइन सिस्टम नार्मल रूप से काम करने लगे हैं। अब फ्लाइट ऑपरेशन सही हो गया है। कल की रुकावटों की वजह से कुछ बैकलॉग है, जो धीरे-धीरे दूर हो रहे हैं। दोपहर तक सभी इश्यू रिजॉल्व हो जाने की हमें उम्मीद है। हम अपने एयरपोर्ट ऑपरेशन की लगातार निगरानी कर रहे हैं और एयरलाइन्स के साथ मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि ट्रेवल रिक्वायरमेंट और रिफंड का ध्यान रखा जाए। हम आपके धैर्य के लिए आपका धन्यवाद करते हैं।

दुनियाभर में करीब 4300 फ्लाइट कैंसिल हुईं

माइक्रोसॉफ्ट ग्लिच के कारण सबसे ज्यादा एविएशन सेक्टपर प्रभावित हुआ, जहां कई देशों में फ्लाइट सर्विस ठप हो गईं। हजारों की संख्या में उड़ानों को रद्द करना पड़ा, साथ ही कई फ्लाइट्स भी देरी से चलीं। दुनिया में 3 प्रतिशत या करीब 4,300 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। भारत में भी हजारों की संख्या में उड़ानें रद्द रहीं। भारतीय समयानुसार इसका असर शुक्रवार सुबह 10:40 बजे दिखना शुरू हुआ था। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत देश के बड़े एयरपोर्ट पर भारी भीड़ देखी गई। फ्लाइट कैंसिल होने से एयरपोर्ट्स पर भारी भीड़ रही और यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। ऑनलाइन सर्विसेज ठप होने से कई एयरपोर्ट पर फ्लाइट बोर्डिंग पास हाथ से लिखकर दिए गए।

ये भी पढ़ें- Microsoft के सर्वर में खराबी : दुनियाभर में उड़ानें प्रभावित, कुछ फ्लाइट्स कैंसिल… कुछ डिले हुईं; बैंकों पर भी पड़ा असर

संबंधित खबरें...

Back to top button