शिलॉन्ग/कोहिमा। पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में सोमवार को विधानसभा चुनाव हुए। दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन इस बार मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों पर मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चली। दोपहर 3 बजे तक मेघालय में 63.91% मतदान और नागालैंड में 72.99% मतदान हुआ। इन दोनों राज्यों में चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे।
एक बजे तक कहां कितनी वोटिंग हुई
- नागालैंड में दोपहर एक बजे तक 58.7 प्रतिशत मतदान। मेघालय में दोपहर एक बजे तक 44.7 प्रतिशत मतदान।
- नागालैंड में सुबह 9 बजे तक 15.76 प्रतिशत मतदान। मेघालय में सुबह 9 बजे तक 12.96 प्रतिशत मतदान।
- मेघालय में सुबह 11 बजे तक 26.70 और नागालैंड में 34.62 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।
क्या है 59 सीटों पर चुनाव होने की वजह?
नागालैंड में एक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद 59 सीटों पर ही वोटिंग हुई। यहां भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया है। वहीं मेघालय में UDP उम्मीदवार एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग सीट पर चुनाव टाल दिया गया है।
मेघालय सीएम कोनराड संगमा वोटिंग देख हुए खुश
मेघालय सीएम कोनराड संगमा ने भारी संख्या में मतदान पर खुशी जताई और कहा कि, लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आ रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है। मैंने इससे पहले इस तरह का मतदान नहीं देखा है। हमें विश्वास है कि यह हमारे पक्ष में होगा।
पहले पांच और पहली बार मतदान करने वाले सम्मानित
मेघालय में पांच पहले वोट डालने वालों को मतदान केंद्रों पर ही सम्मानित किया गया। एमीदाओ शैली ने चुनाव आयोग की तरफ से दी गई सम्मान प्रतीक के साथ अपना फोटो ट्विट करते हुए लिखा, मैं पहला वोटर बना। इसके साथ ही पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया।
पीएम मोदी ने की वोटर्स से अपील
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, मेघालय और नागालैंड के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आज रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।
https://twitter.com/narendramodi/status/1630025340193234944?s=20
दोनों राज्यों में कब खत्म होगा मौजूदा सरकार का कार्यकाल?
- नागालैंड- 12 मार्च
- मेघालय- 15 मार्च
नागालैंड और मेघालय में विधानसभा की 60 सीटें हैं। मौजूदा सरकार के कार्यकाल से पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है।
दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री कौन हैं?
- नागालैंड के मुख्यमंत्री- नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के नेता नेफियू रियो
- मेघायल के मुख्यमंत्री- एनपीपी के कॉनराड संगमा
मेघालय में किसकी सरकार है?
मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी और भाजपा गठबंधन की सरकार बनी थी। बता दें कि, 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन एनपीपी ने भाजपा और अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। मेघालय के मुख्यमंत्री एनपीपी के कोनराड संगमा हैं।
नागालैंड में NDPP और भाजपा गठबंधन की सरकार
नागालैंड में NDPP और भाजपा गठबंधन की सरकार है। 2018 से पहले यहां नगा पीपुल्स फ्रंट सत्ता (NPF) में था, लेकिन चुनाव से पहले NPF दो गुटों में बंट गई। बागी नेताओं के साथ राज्य के मुख्यमंत्री रहे नेफ्यू रियो ने नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) बनाई थी। चुनाव में NDPP को 18 तो भाजपा को 12 सीटों पर जीत मिली और नेफ्यू रियो राज्य के मुख्यमंत्री बने। जिसके बाद NPF के तमाम विधायक गठबंधन में शामिल हो गए।
इस साल किन राज्यों में होंगे चुनाव?
- छत्तीसगढ़
- कर्नाटक
- मेघालय
- नागालैंड
- त्रिपुरा
- मध्य प्रदेश
- मिजोरम
- राजस्थान
- तेलंगाना
कब हो सकते हैं चुनाव
अप्रैल मई में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते है। मई में कर्नाटक और फिर नवंबर में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम के बाद साल के अंत दिसंबर में तेलंगाना और राजस्थान में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- मोदी आएंगे और जीत जाएंगे, ये सोच गलत; BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मोदी ने दिए जीत के मंत्र
अन्य राष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…