पत्नी-बेटी के साथ वीडियो बनाकर फंसा Youtuber!'10 रुपए वाला बिस्कुट' वाले शादाब को क्यों जाना पड़ा जेल? रिहाई के बाद मांगी माफी

Follow on Google News
'10 रुपए वाला बिस्कुट' वाले शादाब को क्यों जाना पड़ा जेल? रिहाई के बाद मांगी माफी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती एक विवादित वीडियो की वजह से मुश्किलों में पड़ गए हैं। एक रील में महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उन्हें तुरंत थाने से ही जमानत भी मिल गई। बता दें कि, शादाब “10 रुपए वाला बिस्कुट कितने का है जी…” जैसे फनी वीडियो से रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए थे।

    फनी वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें

    शादाब जकाती ने हाल ही में एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने एक बच्ची के सहारे एक महिला पर गलत कमेंट किया था। यह वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका विरोध किया। वीडियो पर बढ़ते विरोध के बाद इंचौली थाना पुलिस को शिकायत मिली और उन पर मामला दर्ज हुआ।

    शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने शादाब जकाती को हिरासत में ले लिया। कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि उन्हें जेल भेजा जा सकता है, लेकिन कोर्ट में पक्ष रखने के बाद उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई। 

    जमानत के बाद क्या बोले शादाब

    रिहाई के बाद शादाब जकाती ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, मेरे साथ लोगों की दुआएं हैं। जिन्होंने शिकायत की, उनके लिए भी दुआ करता हूं। मैंने वीडियो डिलीट कर दिया है। अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो माफी चाहता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि, वीडियो उन्होंने अपनी बेटी के साथ बनाया था और उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

    वकील का दावा- वीडियो पत्नी की तारीफ में था

    शादाब जकाती के अधिवक्ता सैय्यद मोहम्मद जामिर का कहना है कि, विवादित वीडियो को गलत तरीके से समझा गया। वकील के मुताबिक, शादाब ने अपनी बच्ची और पत्नी के साथ वीडियो बनाया था। वीडियो में किसी अन्य महिला पर टिप्पणी नहीं थी। कोर्ट में यही तथ्य रखे गए, जिसके आधार पर उन्हें जमानत मिली।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts