PlayBreaking News

एक iPhone... और सड़क पर मचा बवाल!मेरठ में पति-पत्नी के झगड़े का VIDEO VIRAL, जानें आखिर क्या है मामला

मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र में कचहरी के बाहर पति-पत्नी के बीच आईफोन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सड़क पर भिड़ गए। पत्नी ने पति के कपड़े फाड़ दिए, जबकि पति ने फटी शर्ट पत्नी पर फेंक दी। घटना का वीडियो सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Follow on Google News
मेरठ में पति-पत्नी के झगड़े का VIDEO VIRAL, जानें आखिर क्या है मामला
कचहरी के बाहर आईफोन बना विवाद की वजह

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद शनिवार को सड़क पर पहुंच गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कचहरी के बाहर आईफोन को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आईफोन वापस मांगने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, सोनम और संचित के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला अदालत में विचाराधीन है। दोनों किसी काम से कचहरी पहुंचे थे। इसी दौरान पत्नी ने शादी के बाद पति को दिया गया आईफोन वापस मांगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हाथापाई तक पहुंच गई।

पत्नी ने फाड़े पति के कपड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान पत्नी ने पति का गिरेबान पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। बताया जा रहा है कि पति बॉडी बिल्डर है, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर दोनों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और मारपीट होती रही।

पति ने फटी शर्ट पत्नी पर फेंकी

विवाद के दौरान पति ने अपनी फटी हुई शर्ट उतारकर पत्नी की ओर फेंक दी। सड़क पर हुए इस हंगामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। काफी देर तक दोनों के बीच बहस और विवाद चलता रहा।

Breaking News

घटना के बाद महिला युवक को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस विवाद की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

वीडियो भी आया सामने

बताया जा रहा है कि यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के क्रिकेट ग्राउंड रोड की है। सड़क पर हुए इस विवाद का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts