Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'टुकड़े कर ड्रम में डाल दिया'!मुस्कान की पेशी पर मां का फूटा गुस्सा, बोलीं- 'हत्यारों को सजा दिलाकर रहूंगी'

मेरठ के बहुचर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में उस वक्त माहौल बेहद भावुक और तनावपूर्ण हो गया, जब सौरभ राजपूत की मां ने कोर्ट परिसर में रोते-बिलखते अपने बेटे की दर्दनाक मौत का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे के टुकड़े कर उसे नीले ड्रम में भर दिया गया। मां का यह बयान सुनकर वहां मौजूद लोग भी सन्न रह गए।
मुस्कान की पेशी पर मां का फूटा गुस्सा, बोलीं- 'हत्यारों को सजा दिलाकर रहूंगी'
FILE IMAGE

मेरठ का चर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड एक बार फिर लोगों की चर्चा का केंद्र बन गया है। इस केस में आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी को उसके प्रेमी साहिल के साथ कोर्ट में पेश किया गया। इस बार पेशी खास रही, क्योंकि अब तक दोनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में शामिल होते थे, लेकिन इस बार उन्हें सीधे कोर्ट लाया गया। कोर्ट परिसर में सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि पूरा इलाका छावनी जैसा नजर आया।

कोर्ट में मां का चीख- मेरे बेटे को मार डाला

जैसे ही आरोपी कोर्ट पहुंचे, माहौल अचानक बदल गया। मृतक सौरभ राजपूत की मां रेनू देवी भी अदालत में मौजूद थीं। बेटे के हत्यारों को सामने देखकर उनका दर्द छलक पड़ा। कैमरों के सामने वह रोते हुए बार-बार यही कहती रहीं  मेरे बेटे को मार डाला… उसे इंसाफ चाहिए… हत्यारों को फांसी मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी आज : मोदी बोले- भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा, पढ़िए 4 कहानियां जो अब सिर्फ यादें बन गई...

उन्होंने यह भी कहा कि उनका बेटा हर महीने घर चलाने के लिए 50 हजार रुपए देता था, लेकिन उसे बेरहमी से खत्म कर दिया गया।
रेनू देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में मुस्कान के परिवार के लोग भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उनका कहना है कि जब तक सभी दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, तब तक उन्हें चैन नहीं मिलेगा।

मास्क, कैप और गोद में बच्चा

कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी मुस्कान और साहिल का अलग ही रूप देखने को मिला। साहिल ने सफेद टी-शर्ट और कैप पहन रखी थी, जबकि मुस्कान ने अपना चेहरा काले मास्क से ढका हुआ था।

सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह थी कि मुस्कान की गोद में उसकी छह महीने की बच्ची थी। दोनों आरोपियों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अदालत के अंदर ले जाया गया। किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई।

कोर्ट में आरोपों से किया इनकार

अदालत में सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों से करीब 32 सवाल पूछे गए। ये सवाल केस से जुड़े अहम पहलुओं को समझने के लिए थे। साहिल शुक्ला ने अदालत से अपने पक्ष में गवाह पेश करने की अनुमति मांगी, जिससे यह साफ है कि वह अपनी सफाई में कुछ नए तथ्य सामने लाना चाहता है।

यह भी पढ़ें: ‘जादू की झप्पी’ का खतरनाक ट्रेंड: हग ड्रग के नशे में डूब रहे युवा, कुछ घंटों की खुशी बना रही मानसिक रोगी

वहीं, मुस्कान रस्तोगी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकार दिया। उसने कहा कि वह निर्दोष है और उसे इस मामले में फंसाया जा रहा है। अब अदालत इन बयानों और सबूतों के आधार पर आगे की सुनवाई करेगी।

सौरभ के भाई और मां दोनों पहुंचे कोर्ट

इस पेशी के दौरान सौरभ का भाई राहुल भी कोर्ट में मौजूद था। जैसे ही आरोपी सामने आए, परिवार का गुस्सा और दुख दोनों फूट पड़ा।
परिवार का साफ कहना है कि यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि बेहद निर्मम अपराध है, जिसके लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

क्या है ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड?

नीला ड्रम हत्याकांड 3 मार्च 2025 को सामने आया था, जब मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की। आरोप है कि हत्या के बाद उन्होंने शव के टुकड़े किए और उन्हें एक नीले ड्रम में भरकर सील कर दिया, ताकि किसी को शक न हो। यह घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। लगभग दो हफ्ते बाद, 19 मार्च 2025 को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया।

जेल में आरोपी की जन्मी बच्ची

इस केस का एक और पहलू लोगों को हैरान करता है। मुस्कान ने जेल में ही करीब छह महीने पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। जो अब अपनी मां की गोद में कोर्ट में नजर आई। 

अब आगे क्या?

फिलहाल अदालत में सुनवाई जारी है और आने वाले दिनों में इस केस में कई नए खुलासे हो सकते हैं। परिवार न्याय की मांग कर रहा है, जबकि आरोपी खुद को निर्दोष बता रहे हैं। अब सबकी नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts