Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gold-Silver Price:MCX पर सोना ₹1800 फिसला, चांदी ₹5000 से ज्यादा सस्ती

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में बाजार खुलते ही दोनों कीमती मेटल पर दबाव दिखा।
Follow on Google News
MCX पर सोना ₹1800 फिसला, चांदी ₹5000 से ज्यादा सस्ती
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में बाजार खुलते ही दोनों कीमती मेटल पर दबाव दिखा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना ₹1800 से ज्यादा सस्ता हुआ जबकि चांदी में भी ₹5000 से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

    MCX पर सोने के भाव में गिरावट

    MCX पर 2 अप्रैल 2026 डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर पिछले कारोबारी सत्र में ₹1,58,466 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। सोमवार को बाजार खुलने पर यह ₹1,57,347 प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में तेज गिरावट आई और यह ₹1,811 गिरकर ₹1,56,655 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी भी देखने को मिली है।

    चांदी के वायदा भाव भी लुढ़के

    MCX पर 5 मई 2026 डिलीवरी वाली सिल्वर फ्यूचर में भी तेज गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में चांदी ₹2,59,435 प्रति किलो पर बंद हुई थी, जबकि सोमवार को इसकी शुरुआत ₹2,55,101 प्रति किलो के स्तर से हुई। शुरुआती कारोबार के दौरान चांदी की कीमत ₹5,068 की गिरावट के साथ ₹2,54,367 प्रति किलो तक पहुंच गई। 

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी

    वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 0.2 प्रतिशत गिरकर $5,007.58 प्रति औंस पर आ गया। वहीं अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर में भी कमजोरी देखने को मिली। चांदी की स्पॉट कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई और यह करीब 1.2 प्रतिशत गिरकर $79.57 प्रति औंस के स्तर पर आ गई।

    ये भी पढ़ें: AI ने जगाया, ट्रेडर ने कहा ‘Yes’! 3 घंटे में ₹11 लाख बने ₹40 लाख

    गिरावट की वजह

    विशेषज्ञों के अनुसार ग्लोबल स्तर पर बढ़ती ऊर्जा कीमतों और महंगाई को लेकर चिंता के कारण अमेरिका में ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ रही हैं। इसी वजह से सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेत, डॉलर की चाल और निवेशकों की रणनीति के आधार पर कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts