जबलपुरमध्य प्रदेश

Mausam Update : MP में बदला मौसम, कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ चली हवाएं, यहां गिरे ओले

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। रविवार को कई जिलों में लू तो कई जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। वहीं सीधी जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बारिश में कई किसानों की फसलें भीग गई।

ये भी पढ़ें: Mausam Update : MP में इस हफ्ते गर्मी से हल्की राहत… फिर तपेगा प्रदेश; जानें प्रमुख शहरों का तापमान

बूंदाबांदी से वातावरण में घुली ठंडक

मौसम विभाग ने रविवार को कई जिलों में गरज चमक के साथ बौछार तो 13 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रायसेन में बूंदाबांदी के साथ हवाएं चली, तो सीधी जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बादल छाने से दिन के तापमान में गिरावट हुईं। वहीं बूंदाबांदी होने से पूरे वातावरण में ठंड का माहौल हो गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं 2 मई से आसपास ग्वालियर-चंबल सहित प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

फसल भीगी
बेमौसम बारिश में भीगी गेहूं की कटी हुई फसल।

बारिश में भीगी फसल

सीधी जिले में अभी किसानों द्वारा खेतों में फसल की कटाई चल ही रही है। वहीं मौसम ने अचानक रंग बदला और बारिश हो गई। बारिश से खेत में कटी हुई फसल भीग गई है। वहीं बारिश के साथ-साथ ओले भी पड़े हैं। जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। इस बारिश से सीधी जिले के मवई, दुअरा, पावा, डढिया, छोटा टिखट, घुम्मा, लकोड़ा कमर्जी, हटवा, बरीगवा, करीमाटी, नेबूहा, कोल्हूडीह, मझौली आदि को मिलाकर लगभग 200 गांव प्रभावित हुए हैं।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button