
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। रविवार को कई जिलों में लू तो कई जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। वहीं सीधी जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बारिश में कई किसानों की फसलें भीग गई।
ये भी पढ़ें: Mausam Update : MP में इस हफ्ते गर्मी से हल्की राहत… फिर तपेगा प्रदेश; जानें प्रमुख शहरों का तापमान
कान्हा टाइगर रिजर्व : अचानक बदला मौसम तेज आंधी के बाद हुई बारिश… देखें वायरल वीडियो। #KanhaTigerReserve #ThunderStorm #MpNews #MpWeather #PeoplesUpdate pic.twitter.com/q6Jjpl8yae
— Peoples Samachar (@psamachar1) May 1, 2022
बूंदाबांदी से वातावरण में घुली ठंडक
मौसम विभाग ने रविवार को कई जिलों में गरज चमक के साथ बौछार तो 13 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रायसेन में बूंदाबांदी के साथ हवाएं चली, तो सीधी जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बादल छाने से दिन के तापमान में गिरावट हुईं। वहीं बूंदाबांदी होने से पूरे वातावरण में ठंड का माहौल हो गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं 2 मई से आसपास ग्वालियर-चंबल सहित प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

बारिश में भीगी फसल
सीधी जिले में अभी किसानों द्वारा खेतों में फसल की कटाई चल ही रही है। वहीं मौसम ने अचानक रंग बदला और बारिश हो गई। बारिश से खेत में कटी हुई फसल भीग गई है। वहीं बारिश के साथ-साथ ओले भी पड़े हैं। जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। इस बारिश से सीधी जिले के मवई, दुअरा, पावा, डढिया, छोटा टिखट, घुम्मा, लकोड़ा कमर्जी, हटवा, बरीगवा, करीमाटी, नेबूहा, कोल्हूडीह, मझौली आदि को मिलाकर लगभग 200 गांव प्रभावित हुए हैं।