भोपालमध्य प्रदेश

Mausam Update : MP में गर्मी से राहत, इन जगहों पर बारिश के आसार; जानें प्रमुख शहरों का तापमान

मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले 24 घंटों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। ग्वालियर-चंबल, जबलपुर और बुंदेलखंड में बौछारें पड़ी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। वहीं प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस सिवनी में दर्ज किया गया है।

यहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। बता दें कि शिवपुरी में 3, पोहरी में 2, कोलारस, गुढ़, विजयराघौगढ़, हनुमना, त्योंथर में 1 सेमी तक बारिश दर्ज की गई।

आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि अगले 24 घंटे में रीवा, सागर, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में तथा भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश-आंधी चल सकती है। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलों में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। इसके साथ ही यहां ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। अगले दो-तीन दिन तापमान नहीं बढ़ेगा।

प्रदेश में प्री मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार, अब प्रदेश में प्री मानसून एंट्री हो चुकी है। प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और बूंदा-बांदी होने का अनुमान है। जिसके चलते तापमान में गिरावट होगी। माना जा रहा है कि राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन चुका है। वहीं, एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान तक आ चुका है। जिसका प्रभाव देश पर पड़ना शुरू हो गया है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
भोपाल 40.8 28.0
इंदौर 37.7 25.1
जबलपुर 38.5 27.0
ग्वालियर 41.7 27.3

यहां अधिकतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
सिवनी 43.8
रायसेन 42.6
खंडवा 42.1
खरगोन 42
नौगांव 42
टीकमगढ़ 42
राजगढ़ 41.8
खुजराहो 41.6
दमोह 41.5
गुना 41.4
सागर 41.3

यहां न्यूनतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
दमोह 29.2
राजगढ़ 28.8
राजगढ़ 27.8
नर्मदापुरम 27.1

ये भी पढ़ें- खितौली रेंज में शावकों के साथ जल क्रीडा करती दिखी बाघिन, पर्यटकों ने कैमरे में कैद की तस्वीर

संबंधित खबरें...

Back to top button