भोपालमध्य प्रदेश

Mausam Update : MP में रतलाम सबसे गर्म, इन जिलों में लू का अलर्ट; जानें प्रमुख शहरों का तापमान

मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर सख्त होते दिख रहे हैं। प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, तापमान में एक दो डिग्री का इजाफा हो सकता है। प्रदेश के 20 शहरों में आज लू का अलर्ट जारी किया गया है।

रतलाम में गर्मी के तीखे तेवर

प्रदेश के कई जिलों में तापमान अब भी 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। वहीं रतलाम में गर्मी के तीखे तेवर का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इन जिलों में लू का प्रभाव रहा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। गुना, राजगढ़, खरगोन, खंडवा और रतलाम जिलों में लू का प्रभाव रहा।

यहां लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिनों में प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, नर्मदापुरम, रतलाम, राजगढ़, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सीधी जिलों में लू चलने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
भोपाल 42.9 28.2
इंदौर 42.8 28
जबलपुर 42.0 25.5
ग्वालियर 42.4 27.9

ये भी पढ़ें- Weather Update: भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत… इस बार समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून

संबंधित खबरें...

Back to top button