
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। वहीं, मानसून ने बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे दी है। इसका असर अंडमान निकोबार और पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। मौसम विज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों तक गर्मी बरकरार रहेगी। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर, दतिया, नौगांव और खजुराहो में दर्ज किया गया है।
MP में जल्द दस्तक दे सकता है मानसून
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 18 मई से लू का प्रकोप कम होने का अनुमान है। तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। माना जा रहा है कि जून के दूसरे हफ्ते तक मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है।
इन जिलों में लू का प्रभाव रहा
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। खुजराहो, नौगांव एवं दतिया में तीव्र लू तथा रीवा, सतना, सीधी, छिंदवाड़ा, दमोह, ग्वालियर जिलों में लू का प्रभाव रहा।
8 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि अगले 24 घंटों में छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, अनूपपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें, आंधी चलने की संभावना है।
यहां लू का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार चंबल, ग्वालियर, रीवा, सागर संभागों के जिलों में तथा रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, भोपाल जिलों में लू चलने की संभावना है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
भोपाल | 43.9 | 29.0 |
इंदौर | 41.4 | 25.0 |
ग्वालियर | 46.6 | 33.7 |
जबलपुर | 43.9 | 33.0 |
यहां अधिकतम तापमान रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
खजुराहो | 47.4 |
नौगांव | 47.4 |
दतिया | 47 |
सतना | 46.1 |
सीधी | 45.4 |
रीवा | 45.2 |
दमोह | 45 |
यहां न्यूनतम तापमान रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
दमोह | 33 |
दतिया | 32.8 |
टीकमगढ़ | 32 |
रायसेन | 31.6 |
उमरिया | 31.4 |
सीधी | 31.4 |
राजगढ़ | 29.4 |
नौगांव | 29 |
सागर | 29 |
सतना | 29 |
नर्मदापुरम | 28.9 |
उज्जैन | 28.5 |
रीवा | 28.2 |
शाजापुर | 28.1 |
रतलाम | 28 |
ये भी पढ़ें- Monsoon Update: इंतजार खत्म! मानसून लेकर आ रहा खुशखबरी, बंगाल की खाड़ी पहुंचा; गर्मी से मिलेगी राहत