
मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। दो दिन बाद प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसके प्रभाव से पूर्वी एमपी में 22-23 मई के आसपास गरज-चमक और तेज आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है।
दो दिन बाद गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के तापमान में दो दिन बाद गिरावट होने की संभावना है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि 22 मई के बाद प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।
इन जिलों में लू का प्रभाव रहा
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। खजुराहो, नौगांव, ग्वालियर एवं दतिया में लू का प्रभाव रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया है।
इन जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि प्रदेश के रीवा संभाग तथा दतिया, गुना, भिंड, ग्वालियर, दमोह एवं छतरपुर जिलों में लू चलने की संभावना है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
भोपाल | 42.3 | 28.4 |
इंदौर | 41.4 | 26.4 |
जबलपुर | 42.5 | 29.6 |
ग्वालियर | 45.3 | 27.9 |
यहां अधिकतम तापमान रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
नौगांव | 46 |
दतिया | 45 |
खजुराहो | 45 |
गुना | 44.7 |
खरगोन | 44.5 |
दमोह | 44.5 |
सीधी | 44.4 |
सतना | 44.2 |
शाजापुर | 44.1 |
खंडवा | 44.1 |
रीवा | 44 |
यहां न्यूनतम तापमान रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
दमोह | 31 |
टीकमगढ़ | 30.7 |
उमरिया | 30.6 |
रायसेन | 30 |
दतिया | 29.9 |
शाजापुर | 29.8 |
राजगढ़ | 29.6 |
सतना | 28.6 |
सीधी | 28.6 |
रतलाम | 28.2 |
उज्जैन | 28 |
गुना | 28 |
खरगोन | 27.8 |
सागर | 27.8 |
खंडवा | 27.4 |
नौगांव | 27.3 |
नर्मदापुरम | 27 |