
मध्यप्रदेश में नौतपे के बीच मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में बारिश हो रही है तो कहीं गर्मी और उमस लोगों को बेहाल कर रही है। लगातार बढ़ता तापमान परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जून के बाद एमपी में मानसून एंट्री लेगा।
यहां हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सागर, रीवा एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। तेंदूखेड़ा में 2, सिंहावल, केवलारी, पनागर में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि रीवा संभाग के जिलों में तथा कटनी, दमोह, छतरपुर, मंडला, बालाघाट और सिवनी जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
ग्वालियर और नौगांव सबसे गर्म
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर और नौगांव में दर्ज किया गया है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
भोपाल | 39.9 | 28.0 |
इंदौर | 37.4 | 25.0 |
जबलपुर | 39.1 | 23.2 |
ग्वालियर | 42.6 | 32.2 |
यहां अधिकतम तापमान रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
नौगांव | 43 |
दतिया | 42.2 |
सीधी | 41.8 |
टीकमगढ़ | 41.6 |
खजुराहो | 41.2 |
रायसेन | 41 |
दमोह | 41 |
राजगढ़ | 40.8 |
खरगोन | 40.5 |
सतना | 40.5 |
गुना | 40.4 |
रीवा | 40.4 |
सिवनी | 40.4 |
खंडवा | 40.1 |
यहां न्यूनतम तापमान रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
दतिया | 31.3 |
टीकमगढ़ | 30.8 |
उमरिया | 29.5 |
रायसेन | 29.2 |
राजगढ़ | 28.5 |
नौगांव | 28.5 |
ये भी पढ़ें- Monsoon Update: तीन दिन पहले ही आ गया मानसून… केरल में दी दस्तक, इन राज्यों में अलर्ट जारी