PlayBreaking News

फलों का राजा आम : सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी अमृत; स्वाद में लाजवाब और ताजगी का खजाना

Follow on Google News
फलों का राजा आम : सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी अमृत; स्वाद में लाजवाब और ताजगी का खजाना
गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है और इसके साथ ही आम का सीजन भी शुरू हो गया है। यह वही समय है जब फलों का राजा, आम, बाजारों में अपनी मिठास और खुशबू बिखेरने लगता है। आम न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे कई तरह से खाया जा सकता है – आम रस, आम की चटनी, आम का सालसा, मैंगो शेक या फिर सीधे काटकर।

सबसे महंगा अल्फांसो आम

आम को फलों का राजा भी कहा जाता है और हमारे देश में बहुत प्रकार के आम मिलते हैं जिनके आकार रंग से लेकर महक और स्वाद भी फर्क होता हैं। जैसे-

अल्फांसो (हापुस) - सबसे महंगा और बेहतरीन

अल्फांसो आम की सबसे महंगी और बेहतरीन किस्मों में से एक है। ये आम मुख्य रूप से देवगढ़, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में उगाए जाते हैं। अल्फांसो को अक्सर महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों में 'हापुस' के रूप में जाना जाता हैं। गर्मियों के दौरान यह भारत का पसंदीदा फल है।

लंगड़ा – बनारस की सौगात

वाराणसी, जिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता है, इस शहर में आम की स्वादिष्ट किस्म के लंगड़ा आमकी खेती की जाती है। ये आम की किस्म लगभग 300 साल पुरानी हैं, इसे यूपी के लोगो द्वारा ज्यादा पसंद किया जाता हैं।

बादामी – कर्नाटक का अल्फांसो

बादामी कर्नाटक राज्य की सबसे लोकप्रिय आम किस्म है। इस आम का स्वाद और बनावट लगभग अल्फांसो जैसी ही होती है। बादामी आम मिलने का सबसे अच्छा मौसम अप्रैल से जून तक का होता है। इसे बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं।

तोतापुरी – अनोखे आकार वाला आम

ये आम का एक अनोखा प्रकार है जो आकार में बहुत बड़ा होता है और तोते की तरह दिखता है। इसका सिरा नुकीला और छिलका मोटा होता है। तोतापुरी आम की खेती आमतौर पर दक्षिण भारत में की जाती है और ये आम गुजरात और महाराष्ट्र में ज्यादा लोकप्रिय है।

दशहरी – नवाबों का आम

दशहरी आम की एक रसदार किस्म है यह आम पहली बार 18वीं सदी में लखनऊ के नवाब के बगीचों में दिखाई दिया था। यह आम जून से उपलब्ध होता है और अपने मीठे स्वाद के कारण आम प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय है और ये उत्तरी भारत में उगाए जाते है।

आम खाने के बेहतरीन लाभ

  • आम में विटामिन C और A भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है।
  • इसमें फाइबर और एंजाइम होते हैं, जो पाचन क्रिया को सुधारते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं।
  • आम में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और जवान बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • आम में मौजूद विटामिन A आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है और नाइट ब्लाइंडनेस से बचाता है।
  • अगर आपका वजन कम है, तो आम और दूध का शेक पीना फायदेमंद हो सकता है।
  • आम मीठा होता है, लेकिन सीमित मात्रा में इसका सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
  • गर्मी में आम का पना पीना लू से बचाने में मदद करता है और शरीर को ठंडक देता है।
आम न सिर्फ गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है, बल्कि यह सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। चाहे आम रस हो, आम शेक हो या फिर सीधे खाया जाए – हर रूप में इसका स्वाद लाजवाब ही होता है। इस गर्मी, आप भी आम के अनोखे स्वाद और इसके सेहतमंद फायदों का भरपूर आनंद उठाइए।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts