Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चुनाव आयोग का जेपी नड्‌डा और मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस, कहा- जाति-धर्म पर न करें बयानबाजी; संविधान को लेकर भी गलत न बोलें

चुनाव आयोग का जेपी नड्‌डा और मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस, कहा- जाति-धर्म पर न करें बयानबाजी; संविधान को लेकर भी गलत न बोलें
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग (Election Commission ) ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी किया। आयोग ने भाजपा और कांग्रेस से जाति, समुदाय, भाषा और धर्म के आधार पर प्रचार करने से बचने की नसीहत दी और कहा कि चुनावों के दौरान भारत के सामाजिक व सांस्कृतिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं जा सकती। साथ ही चुनाव आयोग ने कांग्रेस से कहा कि वह संविधान को लेकर गलत बयानबाजी न दें। जैसे कि भारत के संविधान को खत्म किया जा सकता है या बेचा जा सकता है। इसके अलावा अग्निवीर पर बोलते हुए चुनाव आयोग ने कांग्रेस से कहा कि वो डिफेंस फोर्स का राजनीतिकरण न करें।

नड्डा से समाज को बांटने वाले भाषणों बंद करने को कहा

राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभाजनकारी भाषण को लेकर विपक्ष के आरोप पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को नोटिस जारी करने के करीब एक महीने बाद आयोग ने उनके बचाव को खारिज कर दिया। साथ ही उन्हें नड्डा तथा उनकी पार्टी के स्टार प्रचारकों को धार्मिक एवं सांप्रदायिक आधार पर प्रचार नहीं करने को कहा। आयोग ने भाजपा से समाज को बांटने वाले चुनावी भाषणों को बंद करने को भी कहा।

खड़गे से संविधान खत्म व अग्निवीर पर बोलने से मना किया

नड्डा के साथ ही चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी ऐसा ही नोटिस जारी किया था और खड़गे से उनके और मुख्य विपक्षी दल के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा द्वारा उनकी टिप्पणियों के संबंध में दायर शिकायतों पर जवाब देने के लिए कहा था। आयोग ने उनके बचाव को भी खारिज कर दिया और कांग्रेस से सुरक्षा बलों का राजनीतिकरण नहीं करने और सशस्त्र बलों की सामाजिक-आर्थिक संरचना के बारे में विभाजनकारी बयान नहीं देने को कहा। आयोग ने कांग्रेस से यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि उसके स्टार प्रचारक और उम्मीदवार ऐसे बयान न दें जिससे यह गलत धारणा बने कि संविधान को समाप्त किया जा सकता है।

आयोग ने दोनों पार्टियां के स्टार प्रचारकों को दिए निर्देश

चुनाव आयोग ने दोनों राष्ट्रीय दलों के अध्यक्षों से कहा कि वे अपने स्टार प्रचारकों को औपचारिक सलाह जारी करें ताकि वे अपने संवाद को सही कर सकें, सावधानी बरतें और शिष्टाचार बनाए रख सकें। ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : भोजपुरी स्टार Pawan Singh को BJP ने पार्टी से किया निलंबित, बताई ये वजह
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts