Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ी कार्रवाई :9 डॉक्टर्स गिरफ्तार, 21 के खिलाफ केस दर्ज

विस्फोट में घायल हुए 23 अन्य मजदूरों का नागपुर के अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
9 डॉक्टर्स गिरफ्तार, 21 के खिलाफ केस दर्ज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के राउलगांव में स्थित गोला-बारूद और इंडस्ट्रियल विस्फोटक बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार को हुए भीषण विस्फोट के बाद मौतों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। वहीं इलाज के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया, जिससे पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। यह हादसा कटोल तहसील स्थित कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ था।

    एक्शन में पुलिस 9 निदेशक गिरफ्तार

    घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के नौ निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा कंपनी के कुल 21 निदेशकों और शेयरधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों और संभावित लापरवाही की गहन जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: AAP नेता संजय सिंह का केंद्र पर हमला : खामेनेई को बताया- भारत का सच्चा दोस्त, विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल

    23 घायल मजदूरों का इलाज जारी

    विस्फोट में घायल हुए 23 अन्य मजदूरों का नागपुर के अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    शवों की पहचान के लिए DNA जांच

    धमाका इतना भीषण था कि कई शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के डीएनए नमूने एकत्र करने शुरू कर दिए हैं, ताकि पहचान सुनिश्चित की जा सके। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विस्फोट के कारणों की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।

    हादसे की 3 तस्वीरें

    Uploaded media
     
    Uploaded media
     
    Uploaded media
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts