महू गैंगरेप केस: स्केच जारी, 10 हजार का इनाम- फिर भी पुलिस के हाथ खाली

स्केच जारी, 10 हजार का इनाम- फिर भी पुलिस के हाथ खाली
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर/महू। महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित बेरछा जंगल में कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। घटना के दो दिन बाद भी कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं। अब पुलिस ने संदिग्धों के स्केच जारी करते हुए प्रत्येक आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

      स्केच के सहारे तलाश, अब तक 20 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में

    पुलिस को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है, जिसके चलते अब पीड़ित युवक-युवती के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। अब तक 20 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन असली आरोपी अब भी पकड़ से दूर हैं।

    ये भी पढ़ें: जंगल में दरिंदगी: छात्रा से हैवानियत जाम गेट गैंगरेप कांड की दिलाई याद

      जंगल में घसीटकर ले गए, फिर की दरिंदगी

    घटना मंगलवार की है, जब इंदौर की एक कॉलेज छात्रा अपने दोस्त के साथ लगनचा भेरू मंदिर दर्शन के बाद जंगल में बैठी थी। तभी दो बदमाश वहां पहुंचे और युवक को लाठी-डंडों से पीटकर भगा दिया। इसके बाद उन्होंने छात्रा को पकड़कर करीब एक किलोमीटर तक जंगल में घसीटा और सुनसान इलाके में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

      SIT गठित, फिर भी नहीं मिला कोई ठोस सुराग

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी यांगचेन डोलकर भुटिया ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। एएसपी रूपेश द्विवेदी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर चुके हैं, लेकिन जंगल क्षेत्र होने के कारण अब तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा।

    ये भी पढ़ें: इश्क, बदला और खून: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई पति की हत्या

      तकनीक भी फेल, टावर लोकेशन से नहीं मिला सुराग

    पुलिस ने तकनीकी जांच के तहत टावर लोकेशन भी निकाली, लेकिन जंगल और आसपास के गांव एक साथ कवर होने के कारण सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है। यही वजह है कि जांच लगातार उलझती जा रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts