PlayBreaking News

इश्क, बदला और खून: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई पति की हत्या

Follow on Google News
 पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई पति की हत्या
लाल घेरे में आरोपी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस खौफनाक साजिश के पीछे कोई और नहीं, बल्कि मृतक की अपनी पत्नी ही निकली, जिसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता प्रेमी अब भी फरार है।

      सड़क हादसा नहीं, साजिशी मर्डर निकला

    12 अप्रैल को नखराली ढाणी के सामने रंगवासा निवासी 31 वर्षीय नवीन पाटीदार का शव मिला था। शुरुआती तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरा खेल खोल दिया। युवक की गर्दन के पीछे गोली फंसी मिली, जिससे यह साफ हो गया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी।

     

      पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड

    जांच में सामने आया कि नवीन की पत्नी भारती का उज्जैन निवासी राहुल मराठा से अवैध संबंध था। दोनों ने मिलकर नवीन की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में भारती, मुकेश कुमावत, अजय और श्रीराम बलाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राहुल मराठा फरार है।

      100 CCTV खंगालकर पुलिस पहुंची आरोपियों तक

    पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में बाइक सवार दो बदमाश नजर आए, जिनमें से एक ने नवीन की गर्दन के पीछे देशी पिस्टल से फायर किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के मूवमेंट को ट्रैक किया और लोकेशन के आधार पर उन्हें दबोच लिया।

     पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

    पूछताछ में खुलासा हुआ कि राहुल मराठा और नवीन के बीच पुरानी दुश्मनी थी। दोनों पहले भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुके थे। नवीन ने राहुल की मुखबिरी कर उसे गिरफ्तार करवाया था, जिसका बदला लेने की आग राहुल के मन में सुलग रही थी। इसी के साथ उसकी नजर नवीन की पत्नी पर भी थी, जिससे उसके अवैध संबंध बन गए।

      सुपारी देकर कराई हत्या

    पुलिस के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले ही हत्या की साजिश रच ली गई थी। राहुल ने उज्जैन के बदमाश मुकेश कुमावत को हत्या की सुपारी दी। मुकेश ने आगे देवास के दो शूटरों को एक लाख रुपये में हायर किया। आरोपियों ने एक दिन पहले रेकी कर नवीन की दिनचर्या समझी और फिर सही मौके पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

      गिरफ्तारी के दौरान हादसा, फिर दबोचे गए आरोपी

    गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राऊ क्षेत्र में ही छिपे हैं। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो वे बाइक से भागने लगे, लेकिन खंभे से टकराकर गिर गए और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts