ताजा खबरराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : गन्ने से भरा ट्रक पलटा, 6 मजदूरों की मौत, 11 घायल

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। गन्ने से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक पलटने से छह मजदूरों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा पिशोर घाट इलाके में हुआ, जब गन्ने से लदा ट्रक कन्नड़ से पिशोर की ओर जा रहा था। ट्रक पर कुल 17 मजदूर सवार थे। घाट क्षेत्र में पहुंचते ही चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया।

मृतकों के नाम

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। चार मजदूर मौके पर ही दम तोड़ चुके थे, जबकि दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है-

  1. किसन राठौड़ (30)
  2. मनोज चव्हाण (23)
  3. मिथुन चव्हाण (26)
  4. विनोद चव्हाण (28)
  5. कृष्णा राठौड़ (30)
  6. ज्ञानेश्वर चव्हाण (36)

11 मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है कि ट्रक चालक की लापरवाही तो हादसे की वजह नहीं बनी। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

संबंधित खबरें...

Back to top button