ताजा खबरराष्ट्रीय

Maharashtra : मुंबई-पुणे हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बस 700 फीट गहरी खाई में गिर गई, हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बस में 40 यात्री सवार थे, ऐसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुणे से मुंबई जा रही थी बस

पुलिस के मुताबिक, निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी। उसी दौरान खंडाला और खोपोली के बीच मुंबई-पुणे हाईवे पर ही शिंगरोबा मंदिर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर गड्ढे में जा गिरी। बस में 40 के करीब यात्री सवार थे।

रस्सी के सहारे यात्रियों को रेस्क्यू किया गया।

जानकारी के मुताबिक, बस में सवार यात्री गोरेगांव क्षेत्र के एक संगठन के थे। यह सभी पुणे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान हादसा हो गया।

बस में महिलाएं और बच्चे भी थे सवार।

रायगढ़ एसपी सोमनाथ घार्गे ने बताया कि, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानिय लोगों की मदद से बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। लोगों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button