ताजा खबरराष्ट्रीय

Maharashtra News : गढ़चिरौली में महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, 8 लाख रुपए का इनाम था घोषित

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में हत्या और सुरक्षाबलों पर हमले के लिए आरोपी और 8 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली ने शनिवार को पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

महिला नक्सली पर हत्या, सुरक्षाकर्मियों पर हमले का आरोप

पुलिस ने बताया कि रीना नरोटे उर्फ ​​ललिता ‘टेलर टीम’ की कमांडर थी और वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पूरे गढ़चिरौली खंड में रसद की जिम्मेदारी संभालती थी। गढ़चिरौली निवासी 36 वर्षीय महिला नक्सली पर हत्या और सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने के आरोप हैं। महाराष्ट्र सरकार ने उसे पकड़ने के लिए 8 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर : डोडा हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के स्केच जारी, जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम

महिला नक्सली ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि नरोटे को आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए केंद्र और राज्य की नीतियों के तहत 5.5 लाख रुपए मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh News : सुकमा में 19 लाख के इनामी 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई वारदातों में थे शामिल

संबंधित खबरें...

Back to top button