ताजा खबरराष्ट्रीय

Maharashtra : अजित पवार 5वीं बार बने डिप्टी CM, महाराष्ट्र में 2019 के बाद से 4 शपथ ग्रहण समारोहों का आयोजन

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को बड़ा उलटफेर हो गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार के महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और उनके कई सहयोगियों के मंत्रियों के रूप में शपथ ली। इसी के साथ राज्य में 2019 से राजभवन में 4 शपथ ग्रहण समारोह हो चुके हैं। वहीं अब अजित पवार ने 5वीं बार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

अजित पवार 5वीं बार बने महाराष्ट्र के डिप्टी CM

बता दें कि अजित पवार पहले भी डिप्टी सीएम शपथ ले चुके हैं। अब 5वीं बार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री की शपथ ली है। साल 1999-2014 के दौरान महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP गठबंधन की सरकार में वह 2 बार उप मुख्यमंत्री रहे। वहीं नवंबर 2019 में अजित पवार ने बगावत करके फडणवीस के साथ सरकार बनाई और उप मुख्यमंत्री बने। हालांकि, दो दिन बाद ही सरकार गिर गई। इसके 2 दिन बाद उद्धव ठाकरे की सरकार बनी, जिसमें अजित पवार डिप्टी CM बनाए गए। वहीं अब 5वीं बार शिंदे की सरकार में उप मुख्यमंत्री बने हैं।

 

महाराष्ट्र 4 शपथग्रहण समारोहों का आयोजन

  1. महाराष्ट्र में नवंबर 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन टूटने के बाद राजभवन में आयोजित हुए एक समारोह में भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस और एनसीपी नेता अजित पवार ने क्रमशः मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। यह सरकार केवल 80 घंटे तक चली थी, क्योंकि पवार अपनी पार्टी में विभाजन नहीं करा सके।
  2. शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने एक महीने के भीतर तब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जब उनकी पार्टी ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार बनाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस से हाथ मिला लिया। इसके बाद अजित पवार एनसीपी में वापस लौट आए और इस सरकार में उपमुख्यमंत्री बने। ठाकरे के खिलाफ एकनाथ शिंदे और 39 विधायकों के विद्रोह तथा शिवसेना के विभाजित होने के बाद पिछले साल जून में एमवीए सरकार गिर गई थी।
  3. शिंदे ने पिछले साल 30 जून को भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस बार फड़णवीस उप मुख्यमंत्री बने। पहले तीन शपथग्रहण समारोहों के समय भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल थे, लेकिन रविवार को हुए शपथग्रहण समारोह के समय रमेश बैस राज्यपाल हैं।
  4. NCP के अजित पवार ने 2 जून को शिवसेना के एकनाथ शिंदे की सरकार में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अजित पवार के 8 विधायकों छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल, धर्मराव अत्राम, सुनील वलसाड, अदिति तटकरे और हसन मुश्रीफ को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Crisis : NCP के अजित पवार बने शिंदे सरकार में डिप्टी CM, एकनाथ शिंदे बोले- महाराष्ट्र में अब ट्रिपल इंजन की सरकार

संबंधित खबरें...

Back to top button