महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : सीएम एकनाथ शिंदे ने कोपरी-पचपखाड़ी विधानसभा सीट से नामांकन भरा, बारामती से डिप्टी CM अजित पवार का नॉमिनेशन

ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे जिले के कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) ने शिंदे को चुनौती देते हुए ठाणे के दिग्गज नेता दिवंगत आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे को इस सीट से मैदान में उतारा है। नॉमिनेशन से पहले उन्होंने ठाणे में रोड शो भी किया था।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की मंगलवार को आखिरी तारीख है। इससे पहले सोमवार को उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने बारामती विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया।
बारामती से डिप्टी CM अजित पवार का नॉमिनेशन
सोमवार सुबह डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी बारामती से नामांकन दाखिल किया। इस सीट से अजित के भतीजे युगेंद्र पवार एनसीपी-शरद गुट से उम्मीदवार हैं। युगेंद्र ने भी सोमवार सुबह ही अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ शरद पवार और सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की मंगलवार को आखिरी तारीख है। इससे पहले सोमवार को उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने बारामती विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 को नतीजे
- महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 को नतीजे आएंगे।
- राज्य की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है।
- चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है।
महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को नामांकन
- चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में नामांकन करने की तारीख 22 अक्टूबर तय की। इसकी आखिरी तारीख 29 अक्टूबर रखी गई।
- नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है।
- वोटिंग की तारीख 20 नवंबर है।
- नतीजों की तारीख 23 नंवबर है।





















