PlayBreaking News

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस 27 जून को करेगी संसद भवन का घेराव, तैयारी शुरू, विधायक भी होंगे शामिल

Follow on Google News
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस 27 जून को करेगी संसद भवन का घेराव, तैयारी शुरू, विधायक भी होंगे शामिल
भोपाल / नई दिल्ली। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस 27 जून को दिल्ली पहुंचकर केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों और शिक्षा माफियाओं के विरोध में प्रदर्शन कर संसद भवन का धेराव करेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया आगामी 27 जून को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश भर के हजारों युवा दिल्ली पहुंचेंगे। वहां जाकर ये कार्यकर्ता केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों और शिक्षा माफियाओं के विरोध में प्रदर्शन कर संसद भवन का घेराव करेंगे और घोटाला कर्मण अवार्ड भाजपा मुख्यालय को सौंपेंगे। इस घेराव में प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के भी शामिल होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें -

दिल्ली जल संकट को लेकर मंत्री आतिशी का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली में जल संकट को लेकर अनिश्चितकालिन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी का अनशन 5वें दिन खत्म हो गया है। दरअसल, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को आतिशी की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने करीब साढ़े 3 बजे LNJP अस्पताल के ICU में भर्ती कराय। डॉक्टर्स ने बताया कि आतिशी का उनका बल्ड शुगर लेवल 36 पहुंच गया था। उनके तमाम टेस्ट कराए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। उनकी मांग थी कि दिल्ली के 28 लाख लोगों को 623 MGD पानी दिया जाए। 100 MGD पानी लगातार कम आ रहा था इसलिए आतिशी ने अनशन किया था। ये भी पढ़ें - केन्या में हजारों प्रदर्शनकारी संसद में घुसे, आग लगाई, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी, 10 की मौत
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts