इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

MP Weather Update : बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में बढ़ाई सर्दी… इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

भोपाल। भारी बर्फबारी के कारण उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बर्फीली हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठंड का सितम बढ़ा दिया है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में बीते दो दिनों में तापमान में लगातार गिरावट रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ एवं दतिया में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

18 जनवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

18 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा,जिससे कोहरा छाएगा। इसके बाद 20 जनवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इस वजह से अब न्यूनतम तापमान में अगले एक सप्ताह तक गिरावट बरकरार रहेगी।

24 घंटे में कैसा रहा मौसम ?

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। छतरपुर जिले में हल्का कोहरा रहा। भोपाल, धार और इंदौर जिलों में शीतल दिन रहा। राजगढ़, रतलाम, छतरपुर, सागर, दतिया और ग्वालियर जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। राजगढ़, छतरपुर, गुना, दतिया और ग्वालियर जिलों में पाले का प्रभाव रहा।

न्यूनतम तापमान सागर और रीवा संभागों के जिलों में विशेष रूप से गिरे; उज्जैन संभाग में काफी गिरे एवं शेष संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वह भोपाल, उज्जैन, शहडोल, सागर और ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम; इंदौर और रीवा संभागों के जिलों में सामान्य से कम एवं जबलपुर और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान चंबल संभाग; छतरपुर, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही चंबल संभाग; उमरिया, रतलाम, रायसेन, राजगढ़, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की आशंका है। मौसम विभाग द्वारा यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

धार, इंदौर, जबलपुर और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं शीतल दिन रहा। इसके साथ ही चंबल संभाग; उमरिया, छतरपुर, राजगढ़, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं पाला गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां भी येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां रात सबसे ठंडी रही

जिले तापमान (डिग्री सेल्सियस)
दतिया 2.1
राजगढ़ 2.3
नौगांव 2.5
ग्वालियर 2.5
खजुराहो 3.5

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

जिले तापमान (डिग्री सेल्सियस)
ग्वालियर 2.5
भोपाल 7.0
जबलपुर 7.0
इंदौर 8.8

यहां तापमान 10 डिग्री के ऊपर

जिले तापमान (डिग्री सेल्सियस)
नरसिंहपुर 11
नर्मदापुरम 10.4
सिवनी 10.2
खंडवा 10
खरगोन 10

ये सावधानियां बरतें

  • कई इलाकों में कोहरा घना है इसलिए गाड़ी चलाते समय हेड लाइट जलाकर रखें।
  • किसी दुर्घटना से बचने के लिए वाहन की रफ्तार पर कंट्रोल बेहद जरूरी है।
  • ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने में आलस न करें।
  • इस सीजन में अपने डाइट का विशेष ध्यान रखें।
  • अगर बहुत जरूरी न हो तो अल सुबह और देर शाम घर से न निकलें।
  • बारिश के अलर्ट को देखते हुए पहले से तैयारी कर लें, भीग जाने पर पहले खुद को सुखाएं।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button