ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP Weather Update : भोपाल समेत कई शहरों में बारिश, आंधी के साथ कहीं-कहीं गिर सकते हैं ओले

भोपाल। मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है और एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच बुधवार शाम को तेज हवा के साथ भोपाल और सीहोर में बारिश हुई। रायसेन में भी हल्की बारिश हुई। दिन और रात का पारा गिरा है। कल से कई जिलों में बारिश हो सकती है। ओले भी गिर सकते हैं।

बीते 24 घंटों में यहां गिरा पानी

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबल, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई है। ग्वालियर में 3.6, सिवनी में 2.6, सागर में 1.2 मिलीमीटर बारिश हुई। खजुराहो और छिंदवाड़ा में भी बारिश हुई। जबलपुर, इंदौर, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य, भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहा। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। न्यूनतम तापमान रीवा संभाग के जिलों में काफी बढ़े।

इसलिए बदला प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख भी अभी दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल बने हुए हैं। गुरुवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। इन मौसम प्रणालियों के असर से गुरुवार से पूरे मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

राजस्थान पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़कर वर्तमान में पूर्वी मध्य प्रदेश पर पहुंच गया है। एक प्रेरित चक्रवात अभी भी राजस्थान पर बन गया है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं। आंधी चलने की संभावना भी है। मौसम का इस तरह का मिजाज 18 मार्च तक बना रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button