भोपालमध्य प्रदेश

74वें गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने किया झंडावंदन, भोपाल में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने फहराया तिरंगा

भोपाल। देश आज अपना 74 वां गणतंत्र मना रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने झंडावंदन कर परेड की सलामी ली। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में राष्ट्रीय झंडा फहराया। इस दौरान सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

महापौर मालती राय ने नगर निगम कार्यालय में झंडावंदन किया।

74वें गणतंत्र दिवस पर प्रभार जिला विदिशा पहुंचे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग। मंत्री सारंग ने विदिशा पुलिस लाइन में किया झंडावंदन। परेड की सलामी ली।

मध्य प्रदेश विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष के मुख्य सचिव एपी सिंह ने झंडावंदन कर सलामी दी। वहीं, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने झंडावंदन किया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन प्रदेश प्रभारी अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद।

दतिया में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने डंझावंदन कर परेड की सलामी ली।

https://twitter.com/drnarottammisra/status/1618469709569208321?s=20&t=o3_ER-YTEr9yB4W_9g4_ng

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने बंगले पर झंडावंदन किया।

ये भी पढ़ें- 74वां गणतंत्र दिवस: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में फहराया तिरंगा, CM बोले- तेजी से आगे बढ़ रहा मध्य प्रदेश

संबंधित खबरें...

Back to top button