PlayBreaking News

CG NEWSनितिन नबीन की नई टीम में लक्ष्मी वर्मा बन सकती हैं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के 4 नेताओं के नाम चर्चा में

भाजपा संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जून के मध्य तक अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं। नबीन ने 20 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था और अब उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा देने की तैयारी की जा रही है।
Follow on Google News
नितिन नबीन की नई टीम में लक्ष्मी वर्मा बन सकती हैं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के 4 नेताओं के नाम चर्चा में

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी BJP के राष्ट्रीय संगठन में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इसी महीने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर सकते हैं। नई टीम में छत्तीसगढ़ से कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा का नाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में माना जा रहा है, जबकि सांसद संतोष पांडेय, सौरभ सिंह और सांसद रूप कुमारी चौधरी सचिव पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं।

जून के मध्य में हो सकता है नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान

भाजपा संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जून के मध्य तक अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं। नबीन ने 20 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था और अब उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा देने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बार संगठन में ऐसे नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई है और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। युवा और ऊर्जावान चेहरों को भी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित साड़ी घोटाला जांच फाइलों में दफन! आखिर किसे बचाने में जुटा महिला एवं बाल विकास विभाग?

लक्ष्मी वर्मा का नाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा का नाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दावेदारों में शामिल बताया जा रहा है। पार्टी संगठन और महिला मोर्चा में लंबे समय तक काम करने का अनुभव उनके पक्ष में माना जा रहा है। भाजपा नेतृत्व महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए बनाए गए कांग्रेस पर्यवेक्षक

सचिव पद के लिए तीन नेताओं की चर्चा

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव पद के लिए छत्तीसगढ़ के तीन नेताओं के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। इनमें सांसद संतोष पांडेय, सौरभ सिंह और सांसद रूप कुमारी चौधरी शामिल हैं। पार्टी के भीतर इन नेताओं की संगठनात्मक क्षमता, जनसंपर्क और क्षेत्रीय प्रभाव को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: CG News एमसीबी में 5 क्विंटल 65 किलो गांजा जब्त, वाहन छोड़कर फरार हुए तस्कर, ओडिशा से लाई जा रही थी खेप

प्रदेश संगठन में भी बदलाव के संकेत

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में भी बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जा सकता है। इसके तहत विभिन्न पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा होने की संभावना है। पार्टी आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को अवसर देने पर विचार कर सकती है। ऐसे में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर होने वाले बदलावों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर बनी हुई है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts