इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

MP Nagar Nigam Elections 2022 : निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान, इंदौर में जगह-जगह EVM खराब

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को 11 नगर निगम समेत कुल 133 नगरीय निकायों में वोटिंग हुई। इनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, बुरहानपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना शामिल हैं।

भोपाल : भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय ने डाला वोट

जल संसाधन मंत्री ने डाला वोट

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नगर निगम चुनाव  इंदौर के लिए सपरिवार मतदान किया।

इंदौर के कई वार्ड में EVM खराब

इंदौर के कई वार्ड में EVM खराब होने की वजह से मतदान आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ। वार्ड 17 के बूथ 471, वार्ड 80 के बूथ 2090 में मशीन खराब होने से मतदान 20 मिनट देरी से शुरू हुआ। चंदन नगर वार्ड 2 के बूथ 13 में मशीन में खराबी आने से वोटिंग शुरू होने में देरी हुई।

पहले चरण में यहां चुनाव

  • 11 नगर निगम : भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, सतना।
  • 36 नगर पालिका : राजगढ़, ब्यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारा सिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाड़रवाड़ा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, सागर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, श्योपुर, पोरसा, अंबाह।
  • 86 नगर परिषद : खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाडी, बरेली, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महूगांव, मानपुर, राऊ, सांवेर, बदनावर, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खानियाधाना, रन्नौद, शाढौरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़घाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, सांईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, आलोट, ताल, मक्सी, बड़ौद, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्या, कन्नौद, सतवास, लोहारदा, कांटाफोड़, खातेगांव, नेमावर, शाहपुर, बिलहरा, सुरसी, खजुराहो, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिंडोरिया, बल्देवगढ़, खरगापुर, निवाड़ी, तरीचकलां, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेंद्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकूट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर (बैतूल), खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौरोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, लहार, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन।

MP में कुल 347 निकायों में चुनाव

  • पहले चरण में 133 निकायों पर 6 जुलाई को होगी वोटिंग।
  • दूसरे चरण में 214 निकायों पर वोटिंग 13 जुलाई को होगी।
  • पहले चरण के नतीजे 17 जुलाई को आएंगे।
  • दूसरे चरण के नतीजे 18 जुलाई को आएंगे।
  • प्रदेश में 19, 977 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • मतदान के लिए 87,937 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
  • चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे।
  • मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

किस नगर निगम में कितने वोटर

नगर निगम वोटर
  ग्वालियर   10,68,267
  सागर   2,22,584
  सतना   2,14,188
  सिंगरौली   2,05,886
  जबलपुर   9,76,061
  छिंदवाड़ा   1,90,742
  भोपाल   17,06,735
  खंडवा   1,75,644
  बुरहानपुर   1,77,666
  इंदौर   18,35,955
  उज्जैन   4,61,169

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button