Betul News : तीसरे बेटे के जन्म से नाराज पिता ने 12 दिन के मासूम का गला घोंटा, आरोपी गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने रविवार को अपने 12 दिन के बेटे का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मृत नवजात का शव[/caption]
दो बेटों के बाद बेटी चाहता था पिता
पुलिस के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की पाढर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम बजरवाड़ा की है। बजरवाड़ा निवासी अनिल उइके पिता रामू उइके के 7 और 5 साल के दो बेटे हैं। दो बेटों के बाद वह एक बेटी चाहता था, लेकिन तीसरी बार भी बेटा पैदा हुआ। यह बात आरोपी पिता को नागवार गुजरी और उसने शराब के नशे में धुत होकर नवजात की गला दबाकर हत्या कर दी। [caption id="attachment_102692" align="aligncenter" width="600"]
मृत नवजात का शव[/caption]












