बेटमा : नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह गौड़ बने तहसीलदार, पदोन्नति पर क्षेत्र में खुशी

2015 बैच के अधिकारी महेंद्र सिंह गौड़ को मध्यप्रदेश शासन ने तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया है। बेटमा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, जनहित से जुड़े कार्यों और प्रभावी प्रशासनिक कार्यशैली से अलग पहचान बनाई। उनकी पदोन्नति पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
तहसीदार महेंद्र सिंह गौड़

राहुल देवड़ा, बेटमा/इंदौर। बेटमा में अपनी कार्यकुशलता, सरल स्वभाव और जनहितैषी कार्यशैली के लिए पहचान बनाने वाले नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह गौड़ को मध्यप्रदेश शासन ने तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया है। शासन की ओर से जारी पदोन्नति आदेश के बाद प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

काम करने के तरीके से जीता लोगों का दिल 

महेंद्र सिंह गौड़ ने बेटमा में अपने कार्यकाल के दौरान राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण, आमजन की समस्याओं के संवेदनशील समाधान और प्रशासनिक कार्यों के कुशल संचालन से अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सका।

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई: सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार ने दायर की है याचिका

ईमानदार कार्यशैली, उत्कृष्ट सेवाएं 

वर्ष 2015 बैच के अधिकारी महेंद्र सिंह गौड़ की यह पदोन्नति उनकी ईमानदार कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान मानी जा रही है। अब तहसीलदार के रूप में वे और अधिक महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा शासन की योजनाओं और राजस्व प्रशासन को नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ाएंगे।

क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं

उनकी पदोन्नति पर प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन भी उसी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करेंगे, जिसके कारण वे अब तक लोगों के बीच लोकप्रिय रहे हैं।

ये भी पढ़ें: केतन अब कभी वापस नहीं आएगा... सिर्फ सहानुभूति नहीं बल्कि न्याय चाहिए, केतन अग्रवाल की मां ने PM मोदी को लिखा भावुक पत्र

Rahul Devda
By Rahul Devda

मेरा धर्म सत्ता नहीं, सत्य लिखना है, मेरी जिम्मेदारी जनता के दर्द को आवाज़ देना है ।। 🖋️

Latest Posts