भोपालमध्य प्रदेश

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का Congress पर तंज, बोले- ‘ओवैसी तो बहाना है… जनता ने ठाना है… कांग्रेस को घर बिठाना है’

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने AIMIM Chief असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री पर तंज कसते हुए कहा कि, ओवैसी तो बहाना है, जनता ने ठाना है, कांग्रेस को घर बिठाना है। इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर भी हमला बोला।

जनता ने ठाना है… कांग्रेस को घर बिठाना है

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा- ओवैसी तो बहाना है… जनता ने ठाना है… कांग्रेस को घर बिठाना है। ओवैसी की पार्टी ही जाति आधारित पार्टी है। वह और कहां चुनाव लड़ेंगे। ओवैसी ने अपने आपको ढाला ही इस तरह से है। हमें किसी मीटिंग की जरुरत नहीं है। कांग्रेस की टीम समाप्ति की ओर है। हमारी टीम इतनी बड़ी है की मीटिंग की जरुरत ही क्या है।

कांग्रेस के टिकट वितरण पर तंज

गृह मंत्री ने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर निशाना साधते हुए कहा कि- दिग्विजय सिंह का ट्वीट देखो, उसमें बीजेपी और कांग्रेस दोनों का जवाब मिलेगा। दिग्विजय सिंह ने लिखा है, कमलनाथ और मैंने मिलकर टिकट दिए हैं। मतलब वहां दो लोग टिकट बांटते हैं, लेकिन बीजेपी में ऐसा नहीं है। हमारे यहां पार्टी परिवार की तरह चलती है, टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी के अंदर चिंतन और मंथन किया जाता है। सर्वसम्मति से बीजेपी में कार्यकर्ता को टिकट दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- 27 जून को नहीं खुलेंगे बैंकों के ताले

गृह मंत्री ने कहा कि- बिखरने की कगार पर है कांग्रेस

देवास के अंदर वहां के जो मूल पदाधिकारी थे अनुशासन समिति के वो चले गए। ग्वालियर में विधायक और जिला अध्यक्ष लोगों ने बगावत कर दी। बुरहानपुर में भी इस्तीफों की झड़ी लगी है, रतलाम में भी टिकट का फैसला नहीं हो पा रहा। आगे भी देखो क्या क्या होता है। पूरी कांग्रेस बिखरने की कगार पर है, क्षण वो कौनसा होगा उसकी प्रतिक्षा हमें भी है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…