अन्यमनोरंजन

अमेरिकन पॉप सिंगर Rihanna बनीं मां, बेटे को दिया जन्म; अब करेंगी शादी की तैयारी!

अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना एक बेटे की मां बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिहाना ने अपने और बॉयफ्रेंड रैपर रॉकी के पहले बच्चे को 13 मई को लॉस एंजिलिस के अस्पताल में जन्म दिया था। वहीं अब फैंस ये उम्मीद लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर लेगें।

जनवरी में सामने आई थी जानकारी

34 साल की रिहाना ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान जनवरी 2022 में एक फोटोशूट से किया था। इसमें उनके साथ बॉयफ्रेंड रॉकी भी नजर आए थे। इसके बाद से रिहाना के कई प्रेग्नेंसी लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी फेज में भी फैशन पर पूरा ध्यान दिया और जबरदस्त लुक्स में नजर आईं। रिहाना के कई प्रेग्नेंसी लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे।

अभी कपल ने खुद इस बात का ऐलान नहीं किया है। साथ ही बच्चे को लेकर कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी रिहाना और रॉकी बच्चे के साथ अपने लॉस एंजिलिस स्थित घर पर हैं।

दोनों के अलग होने की आईं थीं खबरे

साल 2022 में कथित तौर पर बॉयफ्रेंड रॉकी के रिहाना को धोखा देने के बाद उनके अलग होने की अफवाह भी सामने आईं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉकी अपनी गर्लफ्रेंड रिहाना के ब्रांड फेंटी फुटवियर की डिजाइनर अमीना मुआदी को डेट कर रहे थे। हालांकि बाद में इन सारी अफवाहों पर विराम लग गया। अमीना ने इन सारी रिपोर्ट्स को खारिज कर अपने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया था।

ये भी पढ़ें- Cannes 2022: अपने लुक्स के लिए ट्रोलर्स के निशाने पर आईं Aishwarya Rai, बोले- बोटोक्स ज्यादा हो गया

लंबे समय से एक दूसरे को कर रहे हैं डेट

2019 से ही रिहाना और रॉकी के रिलेशनशिप में होने की खबरें थीं। लेकिन साल 2021 में कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान रॉकी ने रिहाना को ‘लव ऑफ माय लाइफ’ कहा था।

मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button