PU Special :एमपी सरकार का 325 करोड़ का जेट चैलेंजर दशहरे तक भोपाल पहुंचेगा, नवंबर से उड़ान की तैयारी

मध्यप्रदेश सरकार का करीब 325 करोड़ रुपये की लागत वाला नया चैलेंजर 3500 जेट विमान दशहरे तक भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचने की तैयारी है। तकनीकी जांच और ट्रायल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इसे प्रदेश में लाने की तैयारी की जा रही है।
एमपी सरकार का 325 करोड़ का जेट चैलेंजर दशहरे तक भोपाल पहुंचेगा, नवंबर से उड़ान की तैयारी
एमपी सरकार का 325 करोड़ का जेट चैलेंजर दशहरे तक भोपाल पहुंचेगा

भोपाल। रजिस्ट्रेशन की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नवंबर से नए जेट के उड़ान भरने की संभावना है। नौ सीटर इस विमान का इस्तेमाल मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी यात्राओं के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही करीब 200 करोड़ रुपये की लागत वाला नया एयरबस हेलीकॉप्टर भी नवंबर में प्रदेश पहुंचने की तैयारी है, जिससे दोनों पर सरकार का कुल प्रस्तावित खर्च करीब 525 करोड़ रुपये होगा।

दशहरे तक भोपाल पहुंच सकता है नया चैलेंजर जेट

मध्यप्रदेश सरकार का नया चैलेंजर 3500 जेट विमान दशहरे तक भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचने की तैयारी है। तकनीकी जांच और ट्रायल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इसे प्रदेश में लाने की तैयारी की जा रही है। रजिस्ट्रेशन की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नवंबर से इसके उड़ान भरने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: प्रदेशभर में दुर्गा उत्सव पर 15 हजार ड्रोन से होगी निगरानी, झांकियों से गरबा स्थलों और महिलाओं के आने-जाने वाले रास्तों तक रहेगी नजर

मुख्यमंत्री और वीआईपी यात्राओं में होगा इस्तेमाल

नौ सीटर इस विमान का इस्तेमाल मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी यात्राओं के लिए किया जाएगा। विमान के लिए स्टेट हैंगर का विस्तार भी किया जा चुका है। कनाडा की विमान निर्माता कंपनी बॉम्बार्डियर का यह जेट लंबी दूरी की नॉनस्टॉप उड़ान भरने में सक्षम है और दावा है कि यह कश्मीर से कन्याकुमारी तक बिना रुके उड़ान भर सकता है।

टैक्स सहित विमान की लागत करीब 325 करोड़ रुपये

बॉम्बार्डियर के इस जेट विमान की मूल कीमत करीब 250 करोड़ रुपये बताई गई है। टैक्स और अन्य खर्च जोड़ने के बाद इसकी कुल लागत लगभग 325 करोड़ रुपये हो गई है। विमान सफेद रंग का होगा, जिस पर नीली पट्टी और मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा मोनो रहेगा। इसका वजन करीब 18 हजार किलोग्राम बताया गया है, जबकि पुराने सरकारी विमान का वजन 5,700 किलोग्राम से कम था।

Breaking News

अमेरिका में प्रशिक्षण लेकर लौटे सरकारी पायलट

नए जेट के संचालन के लिए राज्य सरकार के दो पायलट विश्वास राय और अरविंद मेहरा अमेरिका में प्रशिक्षण लेकर लौट चुके हैं। बॉम्बार्डियर एक साल तक विमान के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी और इस दौरान तकनीकी खराबियों को दूर करने के साथ सरकारी स्टाफ को संचालन और रखरखाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कंपनी का एक पायलट भी एक साल तक राज्य सरकार को उपलब्ध कराया जाएगा।

नवंबर में आएगा 200 करोड़ रुपये का नया हेलीकॉप्टर

मध्यप्रदेश सरकार के बेड़े में एयरबस का नया हेलीकॉप्टर भी शामिल होने जा रहा है। फ्रांस में तैयार हो रहे इस हेलीकॉप्टर के नवंबर में प्रदेश पहुंचने की तैयारी है और इसके संचालन के लिए सरकारी पायलट आदेश राय और संजय श्रीवास्तव को फ्रांस में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हेलीकॉप्टर की मूल कीमत करीब 140 करोड़ रुपये है, जबकि टैक्स और अन्य खर्च जोड़ने पर इसकी कुल लागत लगभग 200 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस तरह नए जेट और हेलीकॉप्टर पर सरकार का कुल प्रस्तावित खर्च करीब 525 करोड़ रुपये होगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts