
लखनऊ के लेवाना होटल अग्निकांड मामले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद योगी सरकार ने दोषी अफसरों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस अग्निकांड की जांच लखनऊ मंडल के पुलिस आयुक्त से कराई गई थी। इस जांच रिपोर्ट में फायर ब्रिगेड, ऊर्जा विभाग, नियुक्ति विभाग, आवास और शहरी विकास विभाग के अलावा आबकारी विभाग के अधिकारियों की अनियमितता और लापरवाही पाई गई। सरकार ने दोषी पाए गए कई बड़े अफसरों को निलंबित कर दिया है।
6 विभागों के 19 अफसर दोषी
लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर और कमिश्नर रोशन जैकब की रिपोर्ट के बाद शासन ने ये कार्रवाई की है। दोषी पाए गए 6 विभागों के 19 अफसरों में से 2 रिटायर हो चुके हैं। जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। वहीं सरकार ने 17 अफसरों के खिलाफ सस्पेंशन और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
4 लोगों की हुई थी मौत
दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित होटल लेवाना सुइट्स में 5 सितंबर 2022 को आग लग गई थी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग घायल हुए थे। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने कुछ दिन पहले ही होटल लेवाना को नोटिस भी जारी किया था। हादसे के बाद CM योगी ने अग्निकांड की जांच के लिए मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त टीम का ऐलान किया था।
दोषी पाए गए अधिकारियों की सूची
गृह विभाग
- सुशील यादव (अग्निशमन अधिकारी)
- अभयभान पांडेय (मुख्य अग्निशमन अधिकारी) – सेवानिवृत्त
- योगेंद्र प्रसाद (अग्निशमन अधिकारी)
- विजय कुमार सिंह (मुख्य अग्निशमन अधिकारी)
ऊर्जा विभाग
- विजय कुमार राव (सहायक निदेशक, विद्युत सुरक्षा)
- आशीष कुमार मिश्रा (अवर अभियंता)
- राजेश कुमार मिश्रा (उपखंड अधिकारी)
नियुक्ति विभाग
- महेंद्र कुमार मिश्रा (विहित प्राधिकारी, एलडीए)
आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (लखनऊ विकास प्राधिकरण)
- अरूण कुमार सिंह (अधिकासी अभियंता) – सेवानिवृत्त
- ओम प्रकाश मिश्रा (अधिकासी अभियंता) – सेवानिवृत्त
- राकेश मोहन (सहायक अभियंता)
- जितेंद्र नाथ दुबे (अवर अभियंता)
- रवींद्र कुमार श्रीवास्तव (अवर अभियंता)
- गणेश दत्त सिंह (अवर अभियंता) – सेवानिवृत्त
- जयवीर सिंह (अवर अभियंता)
- राम प्रताप सिंह (लखनऊ विकास प्राधिकरण)
आबकारी विभाग
- संतोष कुमार तिवारी (जिला आबकारी अधिकारी, लखनऊ)
- अमित कुमार श्रीवास्तव (आबकारी निरीक्षक, सेक्टर-1, लखनऊ)
- जैनेंद्र उपाध्यय, (उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ मंडल)
ये भी पढ़ें- लखनऊ के Levana होटल में लगी आग में अब तक 4 की मौत, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश