लखनऊ में सिलेंडर ब्लास्ट : पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत, 4 की हालत नाजुक; धमाके से ढहीं दीवारें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार रात दो मंजिला मकान में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से पति, पत्नी और 3 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, बचाव में जुटे 4 अन्य लोग झुलस गए। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि एक कमरे की दीवार उड़ गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना काकोरी इलाके के हाता हजरत साहब की है।
विस्फोट से दीवार गिर गई और छत ढह गई, पहली मंजिल पर रखा सारा सामान जल गया।[/caption]
शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद हुआ विस्फोट
जानकारी के मताबिक, यह घटना लखनऊ के काकोरी स्थित हाता हजरत साहब काकोरी कस्बे की है। यहां रहने वाले मुशीर अली जरदोजी कढ़ाई का काम कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा मुशीर के घर से आग की लपटें निकल रही थीं और लोग चीख रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी। वहीं दमकल की शुरुआती जांच में सामने आया है कि, मुशीर के कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मुशीर परिवार के साथ आग बुझाकर बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे कि घर में रखे दो सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने के बाद मुशीर और उनके परिवार के 9 लोग आग की चपेट में आ गए। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि कमरे की दीवार भी उड़ गई। फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। [caption id="attachment_109319" align="aligncenter" width="600"]
विस्फोट से दीवार गिर गई और छत ढह गई, पहली मंजिल पर रखा सारा सामान जल गया।[/caption]
मृतकों के नाम
मकान मुशीर अली (50) का था। इसमें उनके परिवार और रिश्तेदारों को मिलाकर 20 लोग रहते थे। घर में ही जरदोजी का काम किया जाता था।- मुशीर पुत्र पुत्तू उम्र करीब 50 वर्ष निवासी हाता हजरत साहब कस्बा काकोरी थाना काकोरी
- हुस्न बानो पत्नी मुशीर उम्र करीब 45 वर्ष
- रइया पुत्री बबलू उम्र करीब 07 वर्ष
- उमा पुत्री अजमद उम्र करीब 04 वर्ष
- हिना पुत्री अजमद उम्र करीब 02 वर्ष
घायलों के नाम
- ईशा पुत्री मुशीर उम्र करीब 17 वर्ष
- लकब पुत्री मुशीर उम्र करीब 21 वर्ष
- मुशीर के बहनोई अजमद उम्र करीब 34 वर्ष
- अनम पुत्री बबलू(मुशीर के भाई) उम्र करीब 18 वर्ष




















