ताजा खबरराष्ट्रीयव्यापार जगत

आज से सस्ता हो गया LPG सिलेंडर : 20 रुपए तक घट गए दाम, आज से लागू होंगे नए दाम; जानें अब कितने में मिलेगा

नई दिल्ली। मई महीने की शुरुआत राहत भरी खबर के साथ हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती (LPG Cylinder Price Cut) की है। 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 20 रुपए तक सस्ता हो गया है। IOCL की वेबासाइट पर सिलेंडर की नई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है, जो 1 मई 2024 से लागू हैं। वहीं 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट

इससे पहले नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी 1 अप्रैल 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल LPG Cylinder Price में कटौती की थी।

शहर नए दाम (रुपए में) पुराने दाम (रुपए में) अप्रैल से पहले (रुपए में)
दिल्ली 1745.50 1764.50 1795
मुंबई 1698.50 1717.50 1749
कोलकाता 1859 1879 1911
चेन्नई 1911 1930 1960.50
भोपाल 1751.50 1,772.50 1,803.00

महिला दिवस पर घरेलू सिलेंडर में की थी कटौती

इससे पहले महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी थी। इसके बाद Domestic LPG Cylinder के दाम 100 रुपए तक कम हो गए थे। फिलहाल इन सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट

शहर नए दाम (रुपए में) पुराने दाम (रुपए में)
दिल्ली 803.00 903.00
मुंबई 802.50 902.50
कोलकाता 829.00 929.00
चेन्नई 815.50 918.50
भोपाल 808.50 909.50
जयपुर 806.50 906.50
पटना 901.00 1001.00
रायपुर 874.00 974.00

रक्षाबंधन पर हुआ था कीमतों में बदलाव

सरकार ने इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। तब दिल्ली में कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि, PM मोदी ने ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है।

पीएम उज्ज्वला योजना की सब्सिडी एक साल और बढ़ी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर दी जाने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। ये फैसला 7 मार्च को कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि, 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले 10 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती थी, अब 12 पर मिलेगी।

ये भी पढ़ें- आज से सस्ता हो गया LPG सिलेंडर : कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घटे, आज से लागू होंगे नए दाम

ये भी पढ़ें- महिला दिवस पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान : LPG सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम हुए, PM बोले- जनता का बोझ कम किया

संबंधित खबरें...

Back to top button