Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आज से सस्ता हो गया LPG सिलेंडर : कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घटे, आज से लागू होंगे नए दाम

आज से सस्ता हो गया LPG सिलेंडर : कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घटे, आज से लागू होंगे नए दाम
नई दिल्ली। आज यानी 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर 2024-25 शुरू हो गया है। इसी के साथ आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। तेल कंपनियों ने आज से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घट गए हैं। राजधानी दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर 1764.50 रुपए में मिलेगा, जो पहले 1795 रुपए में मिल रहा था। नए रेट आज से लागू हो गए हैं।

प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट

शहर नए दाम (रुपए में) पुराने दाम (रुपए में)
दिल्ली 1764.50 1795
मुंबई 1717.50 1749
कोलकाता 1879 1911
चेन्नई 1930 1960.50
भोपाल 1,772.50 1,803.00

महिला दिवस पर घरेलू सिलेंडर में की थी कटौती

इससे पहले महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी थी। इसके बाद Domestic LPG Cylinder के दाम 100 रुपए तक कम हो गए थे। फिलहाल इन सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट

शहर नए दाम (रुपए में) पुराने दाम (रुपए में)
दिल्ली 803.00 903.00
मुंबई 802.50 902.50
कोलकाता 829.00 929.00
चेन्नई 815.50 918.50
भोपाल 808.50 909.50
जयपुर 806.50 906.50
पटना 901.00 1001.00
रायपुर 874.00 974.00

रक्षाबंधन पर हुआ था कीमतों में बदलाव

सरकार ने इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। तब दिल्ली में कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि, PM मोदी ने ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है।

पीएम उज्ज्वला योजना की सब्सिडी एक साल और बढ़ी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर दी जाने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। ये फैसला 7 मार्च को कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि, 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले 10 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती थी, अब 12 पर मिलेगी।
ये भी पढ़ें- महिला दिवस पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान : LPG सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम हुए, PM बोले- जनता का बोझ कम किया
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts