PlayBreaking News

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत!गुस्से में गर्लफ्रेंड को चलती ट्रेन से दिया धक्का, मौत; बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

बिलासपुर में 14 साल की नाबालिग लड़की की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने विवाद के बाद उसे धक्का दे दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
गुस्से में गर्लफ्रेंड को चलती ट्रेन से दिया धक्का, मौत; बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी 14 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस आज शाम पूरे मामले का खुलासा करेगी।

    मामा की शादी में आई थी नाबालिग

    मृतक लड़की की पहचान देविका वर्मा के रूप में हुई है। वह खैरागढ़ की रहने वाली थी और 8वीं कक्षा में पढ़ती थी। देविका अपने मामा की शादी में शामिल होने के लिए खैरागढ़ आई हुई थी। बताया जा रहा है कि 28 मार्च की रात वह घर से बिना बताए निकल गई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

    थाने में दर्ज कराई गई गुमशुदगी

    परिजनों ने 29 मार्च को ठेलकाडीह थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि देविका डोंगरगढ़ निवासी मोहन वर्मा के साथ घर से निकली थी। उनके साथ दो अन्य युवक भी थे। चारों पहले खैरागढ़ से डोंगरगढ़ पहुंचे और वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर कोरबा जाने के लिए रवाना हुए।

    ट्रेन में हुआ विवाद, गुस्से में दिया धक्का

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रेन यात्रा के दौरान देविका और मोहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। इसी दौरान गुस्से में मोहन ने देविका को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

    सोमवार (29 मार्च) को बिलासपुर के मस्तूरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम किसान-परसदा के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। साथ ही लड़की की फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए गए और आसपास के थानों को भी सूचना दी गई।

    ये भी पढ़ें: जांजगीर-चांपा में सनसनीखेज वारदात! घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की खौफनाक हत्या

    परिजनों ने की शव की पहचान

    इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की एक नाबालिग लड़की 28 मार्च से लापता है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। परिजन बिलासपुर पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान देविका वर्मा के रूप में की। इसके बाद मस्तूरी पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया और केस डायरी खैरागढ़ पुलिस को भेज दी।

    तीन आरोपी हिरासत में

    मामले की गंभीरता को देखते हुए खैरागढ़ पुलिस ने जांच तेज कर दी। ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड मोहन वर्मा, हरीश वर्मा और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह के मुताबिक, देविका चार बहनों में से एक थी। उसके पिता शैलेंद्र वर्मा स्थानीय हाईस्कूल में स्वीपर हैं, जबकि उसकी मां आंगनबाड़ी में रसोइया के रूप में काम करती हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आज शाम पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts