जबलपुर एसपी ने लौटाए गुम हुए 15 लाख कीमत के 125 मोबाइल, बताया साइबर सेल जाने से पहले क्या करें

साइबर सेल जबलपुर (Cyber Cell Jabalpur) द्वारा लगातार कई चरणों में गुम मोबाइल खोजकर मोबाइल धारकों को दिए जा रहे हैं।
Follow on Google News
जबलपुर. एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा (SP Siddharth Bahuguna) के मार्गदर्शन में साइबर सेल जबलपुर की टीम खोए हुए मोबाइलों का तेजी से पता लगा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को साइबर सेल द्वारा खोजे गए 125 मोबाइलों को एसपी ने मोबाइल धारकों को वापस सौंपा। इस कार्यक्रम का आयोजन कंट्रोल रूम में किया गया।

लगातार काम कर रहा साइबर सेल जबलपुर

गौरतलब है कि साइबर सेल जबलपुर (Cyber Cell Jabalpur) द्वारा लगातार कई चरणों में गुम मोबाइल खोजकर मोबाइल धारकों को दिए जा रहे हैं। वर्ष 2021 के तृतीय चरण में तलाशे गए 125 मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 19 हजार रु है। कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने मोबाइल धारकों को उनकी अमानत वापस सौंपी। वहीं साइबर सेल टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। साइबर सेल जबलपुर ने खोए मोबाइल लौटाए

साइबर सेल जबलपुर ने खोजे इतने मोबाइल

वर्ष खोजे गए मोबाइल अनुमानित कीमत
2018 318 35 लाख रु
2019 512 63 लाख रु
2020 360 45 लाख रु
2021 प्रथम चरण 109 13 लाख रु
2021 द्वितीय चरण 105 13 लाख रु
2021 तृतीय चरण 125 15 लाख रु
* पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार साइबर सेल जबलपुर एसपी

अगर मोबाइल खो जाए तो क्या करें?

जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि साइबर सेल जबलपुर जाने से पहले गुम हुए मोबाइल की शिकायत संबंधित थाने में करें। इसके बाद उस शिकायत की फोटोकॉपी और मोबाइल बिल की फोटोकाॅपी लेकर साइबर सेल जाएं। मोबाइल बिल की छायाप्रति को साइबर सेल जबलपुर के हेल्प लाइन नम्बर 7587616100 पर भेजें, जिससे शीघ्रता से आपका मोबाइल ढूंढ़ा जा सके। [embed]https://twitter.com/i/status/1437717851155042307[/embed]

गुम मोबाइल खोजने में इनकी अहम भूमिका

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध गोेपाल प्रसाद खाण्डेल
  • प्रभारी साइबर सेल जबलपुर व उप पुलिस अधीक्षक पंकज मिश्रा
  • प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा,
  • आरक्षक अमित पटेल,
  • नितिन जोेशी,
  • राजा मिश्रा,
  • आदित्य परस्ते,
  • चन्द्रिका पडवार,
  • दुर्गेश दुबे,
  • सौरभ शुक्ला,
  • नवनीत चक्रवर्ती,
  • अभिषेक मिश्रा,
  • भगवान सिंह,
  • अभिदीप भट्टाचार्य,
  • कृष्ण चंद्र तिवारी,
  • दीपक मिश्रा,
  • दीपक राजपूत,
  • अरविन्द सूर्यवंशी,
  • मुकेश चौहान,
  • विमल त्रिपाठी।
जबलपुर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..    
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts