राष्ट्रीय

भगवान राम दिन भर शराब पीते थे, आदर्श कैसे हो सकते हैं… कन्नड़ लेखक के जहरीले बयानों पर भड़के लोग

मांड्या, कर्नाटक। कर्नाटक में एक रिटायर्ड प्रोफेसर और कन्नड़ लेखक द्वारा भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर बवाल खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर लाेगों ने प्रोफेसर को गिरफ्तार करने की मांग की है। रिटायर्ड प्रोफेसर केएस भगवान ने कहा- राम राज्य बनाने की बात चल रही है… वाल्मीकि रामायण का उत्तर कांड पढ़ने से पता चलता है कि भगवान राम आदर्श नहीं थे। उन्होंने 11,000 वर्षों तक शासन नहीं किया, बल्कि केवल 11 वर्षों तक शासन किया। प्रोफेसर का कहना है कि भगवान राम दोपहर में सीता के साथ बैठते थे और पूरा दिन पीते रहते थे। उन्होंने अपनी पत्नी सीता को जंगल में भेज दिया और उनकी परवाह नहीं की। उन्होंने शूद्र शंबूक का सिर काट दिया, जो एक पेड़ के नीचे तपस्या कर रहा था। वह आदर्श कैसे हो सकते हैं।

उत्तर कांड वाल्मिकि रामायण का हिस्सा नहीं

प्रोफेसर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि यह एकेडमिक धोखाधड़ी है। एक यूजर ने लिखा- कोई इन एमसी प्रोफेसर को बताए कि उत्तर कांड वाल्मीकि रामायण (मूल) का हिस्सा नहीं था। इसलिए उत्तरकाण्ड के भरोसे रहना गलत है और भगवान राम को उत्तर कांड के आधार पर आंकना गलत है। इसे अकादमिक धोखाधड़ी कहा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने निकाला गुस्सा

एक अन्य यूजर ने कहा- ये किस उत्तर काण्ड की बात कर रहे हैं? गोस्वामी तुलसीदास रामचरितमानस में ऐसा कोई उल्लेख नहीं है और वाल्मीकि रामायण में उत्तर काण्ड भी नहीं है। लोगों का कहना है कि इस प्रोफेसर पर 153A, 295A, 298 IPC के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए।

एक यूजर ने लिखा- वह दावा कर रहे हैं कि प्रोफेसर हैं और ये भी नहीं जाते कि उत्तर कांड मूल रामायण का हिस्सा नहीं था और वाल्मीकि ने इसे कभी नहीं लिखा था। यह सब बाद में रामायण में जोड़ा गया था। क्या यह प्रोफेसर किसी अन्य धर्म के बारे में ऐसी बातें कर सकते हैं।

एक यूजर ने कहा- शायद केएस भगवान ही भगवान राम को बोतल देने जाते होंगे, इसीलिए उन्हें सबकुछ मालूम है। उन्होंने कहा कि जिन्हें वाल्मीकि रामायण के बारे में ही सही जानकारी नहीं है, वह भगवान राम, उनके जीवन और आदर्शों के बारे में दुनिया को गलत संदेश दे रहे हैं। ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

एक अन्य यूजर ने प्राेफेसर पर तंज कसते हुए लिखा – कि उनके माता-पिता ने यह जानते हुए कि वह असुर हैं, फिर भी उनका नाम भगवान रख दिया।

कर्नाटक भाजपा भड़की,  कहा- जेल में डालो 

रिटायर्ड प्रोफेसर के इस बयान पर कर्नाटक भाजपा नेताओं में जमकर गुस्सा है। भाजपा नेता विवेक रेड्डी ने कहा- यह सबसे अश्लील और घटिया तरह का हमला है और प्रोफेसर की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत बहुत सहिष्णु देश है। उन्होंने केएस भगवान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल में डालने की मांग की है। बताते चलें कि केएस भगवान ने इससे पहले भी भगवान राम पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने 2019 में कहा था कि भगवान राम नियमित रूप से शराब पीते थे और उन्होंने सीता को भी शराब पिलाई थी।

संबंधित खबरें...

Back to top button