भोपाल में लोकायुक्त का छापा : परिवहन विभाग के दो पूर्व कर्मचारियों के ठिकानों पर सर्चिंग, भारी मात्रा में कैश बरामद

भोपाल में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवहन विभाग के दो पूर्व कर्मचारियों सौरभ शर्मा और चेतन सिंह गौर के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित घर और चेतन सिंह गौर के अन्य ठिकानों पर जांच की जा रही है। इन दोनों पर दलाली के आरोप हैं। दूसरी ओर, इंदौर में ईडी ने रुचि सोया के पूर्व मालिक राजेश शाहरा के घर पर छापा मारा।
कौन है सौरभ शर्मा
सौरभ शर्मा मूल रूप से ग्वालियर का निवासी है। वह भोपाल के शाहपुरा में स्थित जयपुरिया स्कूल की फ्रेंचाइजी का संचालन करता है। इससे पहले वो परिवहन विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत था, लेकिन बाद में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली।सौरभ शर्मा के दो ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। उसके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद, आज सुबह 7 बजे दो टीमों को उसके अलग-अलग ठिकानों पर रवाना किया गया।





















