Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना में लोकायुक्त की कार्रवाई, पटवारी को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, जमीन दूसरे के नाम करने की धमकी देकर मांगे थे 15 हजार

Follow on Google News
सतना में लोकायुक्त की कार्रवाई, पटवारी को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, जमीन दूसरे के नाम करने की धमकी देकर मांगे थे 15 हजार
सतना। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रीवा लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को सतना जिले के एक पटवारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पटवारी ने जमीन दूसरे के नाम दर्ज करने की धमकी देकर 15 हजार रुपए मांगे थे। पटवारी को उसके घर पर ही रिश्वत लेते पकड़ा। जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को सतना जिले की रामपुर बाघेलान तहसील में पदस्थ पटवारी संतोष कुमार सतनामी के घर दबिश दी। आरोपी पटवारी को रीवा में उसके हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पीके स्कूल के पीछे स्थित निवास HIG-671 में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पटवारी के पास से रिश्वत की राशि जब्त की गई।

क्या है मामला ?

रीवा लोकायुक्त एसपी गोपाल धाकड़ ने बताया कि फरियादी अजय कुमार साहू (28) निवासी ग्राम उमरिहा पोस्ट रामपुर बघेलान, जिला सतना ने शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि पटवारी संतोष कुमार सतनामी द्वारा उसके नाम दर्ज जमीन से उसका नाम हटाकर कामता साहू के नाम दर्ज करने की धमकी देकर 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई है। फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त रीवा के एसपी गोपाल सिंह धाकड़ से की थी।

पहली किश्त लेते दबोचा

जांच में शिकायत सही पाई जाने पर पटवारी से लेनदेन की तारीख तय की गई। पटवारी ने अजय को रीवा में पीके स्कूल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित अपने निवास एचआईजी 671 में बुलाया। पहली किश्त के 5 हजार रुपए लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों लोकायुक्त टीम ने दबोच लिया। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें- रोजगार सहायक ने सरपंच से ही मांग ली घूस, शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने 25 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts