Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Corruption Ka Khela... जैसे ही 5 हजार रुपए हाथ से छुड़ाए, मऊगंज अपर कलेक्टर का मुंह उतर गया, फोटो में देख सकते हैं

Follow on Google News
Corruption Ka Khela... जैसे ही 5 हजार रुपए हाथ से छुड़ाए, मऊगंज अपर कलेक्टर का मुंह उतर गया, फोटो में देख सकते हैं
रीवा/मऊगंज। लोकायुक्त टीम रीवा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय में लोकायुक्त टीम ने अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को फरियादी से रिश्वत लेते उनके चेंबर में ही पकड़ा है। देखें वीडियो

क्या है पूरा मामला

लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि जमीन के बंटवारे की फाइल को राजस्व न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता रामनिवास तिवारी ग्राम खूझ तहसील नईगढ़ी जिला मऊगंज के पक्ष में फैसला करने के लिए अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी ने 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी घूस की पहले पहली किस्त में 10 हजार रुपए पहले ही ले लिए थे। जब शिकायतकर्ता ने बाकी 10 हजार रुपए में कुछ कम करने का अनुरोध किया तो 5 हजार रुपए देना तय हुआ था। इसकी शिकायम फरियादी ने रीवा लोकायुक्त टीम से कर दी थी।

कार्यालय में ही रिश्वत लेते पकड़ा

रीवा लोकायुक्त की टीम ने पूरे मामले का सत्यापन कराया गया तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद गुरुवार को रीवा लोकायुक्त की टीम ने मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को 5 हजार रुपए बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। उक्त कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार एवं निरीक्षक जियाउल हक सहित 12 सदस्यीय टीम के द्वारा की गई है। अपर कलेक्टर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत करने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। ये भी पढ़ें- Panna News : मजदूर की चमकी किस्मत, खुदाई में मिला 32 कैरेट 80 सेंट का हीरा, करोड़ों में अनुमानित कीमत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts