राष्ट्रीय

Padma Awards 2023 : मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मविभूषण, रवीना टंडन समेत 91 हस्तियों को पद्मश्री, देखें लिस्ट

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। कुल 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें 6 पद्मविभूषण, 9 पद्मभूषण और 91 पद्मश्री हैं। ORS के जनक दिलीप महालनाबिस, बालकृष्ण दोषी, सपा के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव (तीनों मरणोपरांत), संगीतकार जाकिर हुसैन, श्रीनिवास वर्धन और एसएम कृष्णा पद्म विभूषण प्राप्त करेंगे।

इनके अलावा रतन चंद्र कार, हीराबाई लोबी, मुनीश्वर चंदर डावर राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत), रवीना टंडन, मणिपुर भाजपा अध्यक्ष थौनाओजम चाओबा सिंह समेत 91 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। कुल पद्म पुरस्कारों पाने वालों में 19 महिलाएं हैं।

इिलीप महलानाबीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया।

इन 9 हस्तियों को पद्मभूषण

कुमार मंगलम बिड़ला, एसएल भयरप्पा, वाणी जयराम, दीपक धर, स्वामी चिन्ना जीयर, सुमन कल्याणपुर, कपिल कपूर, सुधा मूर्ति (सामाजिक कार्यकर्ता) और कमलेश डी पटेल को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 से सरकार हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इनकी घोषणा करती है। यह सम्मान चिकित्सा, कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों काे दिए जाते हैं।

मध्यप्रदेश के जबलपुर के डॉक्टर मुनीश्वर चंदर डावर पिछले 50 वर्षों से वंचित लोगों का इलाज कर रहे हैं। उन्हें चिकित्सा (सस्ती स्वास्थ्य सेवा) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। सिद्दी आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता और नेता हीराबाई लोबी को पद्म श्री सम्मानित किया गया है, उन्होंने गुजरात के सिद्धी समुदाय की बेहतरी के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

आइजोल के मिजो लोक गायक केसी रनरेमसंगी को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा गया। वह तीन दशक से ज्यादा समय से मिजो की सांस्कृतिक विरासत को बचाने का काम कर रहे हैं। मिजो गायन के लिए उन्होंने काफी काम किया है।

कोडागु के उम्माथत लोक नर्तक रानी मचैया को कला के क्षेत्र में पद्मश्री दिया गया है। रानी मचैया ने नृत्य के माध्यम से कोडवा संस्कृति को बढ़ावा देने और इसे संरक्षित करने के लिए काम किया।

तेलंगाना के भाषा विज्ञान प्रोफेसर बी रामकृष्ण रेड्डी (80) को भी साहित्य और भाषा के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

 

 

संबंधित खबरें...

Back to top button